![]() |
दक्षिण कोरिया का KF-21 बोरामे लड़ाकू विमान |
News Subah Ki: दक्षिण कोरिया का KF-21 बोरामे लड़ाकू विमान अब पूरी तरह से तैयार हो गया है, इस लड़ाकू विमान को दक्षिण कोरिया अपने निजी उपयोग के लिए और मित्र देशों को निर्यात करने के लिए निर्माण किया है। दक्षिण कोरिया के KF-21 बोरामे लड़ाकू विमान को KF-21EX के रूप में फिर से तैयार किया जा रहा है, जो एकदम गुप्त और ज्यादा मारक क्षमता वाला विमान है, जिसमें घरेलू डिज़ाइन, दूर तक मार करने की क्षमता और निर्यात महत्वाकांक्षा का मिश्रण है।
यह लड़ाकू विमान सियोल को बहुत गहराई तक हमला करने (to strike very deep), उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों (advanced air defense systems) को और अमेरिकी समर्थन कम होने पर भी अपनी निवारक बढ़त (deterrent edge) बनाए रखने के लिए एक संप्रभु हथियार (sovereign weapon) प्रदान करता है।
सरल शब्दों में, KF-21 दक्षिण कोरिया का खुद का "स्टेल्थ-जैसा" फाइटर जेट है, जो तकनीकी रूप से अमेरिका के F-16 और F-35 के बीच की कैटेगरी में आता है।
ये भी पढ़ें: आज भारत उस स्थिति है, कि पुरी दुनिया को धीमी विकास दर से बाहर निकालने में मदद कर सकता है: प्रधानमंत्री मोदी
Highlights
✅ इस लड़ाकू विमान को दक्षिण कोरिया अपने निजी उपयोग और मित्र देशों को निर्यात करने के लिए निर्माण किया है।
✅ KF-21 बोरामे लड़ाकू विमान को KF-21EX के रूप में फिर से तैयार किया जा रहा है।
✅ यह तकनीकी रूप से अमेरिका के F-16 और F-35 के बीच की कैटेगरी में आता है।
✅ इसमें एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे (AESA) रडार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम लगाए गए हैं।
✅ दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया के सहयोग से इस लड़ाकू विमान का निर्माण किया गया है।
![]() |
दक्षिण कोरिया का KF-21 बोरामे लड़ाकू विमान |
KF-21 बोरामे लड़ाकू विमान की विशेष डिज़ाइन:
यह KF-21 बोरामे लड़ाकू विमान देखने में अमेरिकी F-22 रैप्टर और F-35 से काफी मिलता-जुलता नजर आता है।
इस KF-21 बोरामे लड़ाकू विमान में आंशिक स्टेल्थ तकनीक (low observable) दी गई है।
इस KF-21 बोरामे लड़ाकू विमान में आधुनिक एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे (AESA) रडार और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम लगाए गए हैं।
संबंधित खबरें
1. भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित, दुश्मनों का काल "दुर्गा" लेजर वेपन!
2. दुश्मन देशों में खौफ पैदा करने, DRDO ने विकसित किया भारत की शान हाइपरसोनिक शौर्य मिसाइल!
4. भारत ने की ब्रह्मोस लॉन्ग रेंज एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण, पाकिस्तान में मचा हड़कंप!
![]() |
दक्षिण कोरिया का KF-21 बोरामे लड़ाकू विमान |
KF-21 बोरामे लड़ाकू विमान की प्रमुख विशेषता:
KF-21 "बोरामे" (Boramae) दक्षिण कोरिया द्वारा विकसित एक आधुनिक 4.5 पीढ़ी का मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है। इसे KAI (Korea Aerospace Industries) ने इंडोनेशिया के सहयोग से बनाया है। इसका उद्देश्य दक्षिण कोरिया की वायुसेना को आधुनिक तकनीक से लैस करना और धीरे-धीरे विदेशी विमानों (जैसे F-16, F-35 पर निर्भरता) को कम करना है।
• KF-21 "बोरामे" लड़ाकू विमान की पहली सफल परीक्षण उड़ान जुलाई 2022 में हुआ था।
• KF-21 "बोरामे" लड़ाकू विमान में अमेरिकी GE F414-GE-400K टर्बोफैन इंजन का उपयोग किया गया है, इस लड़ाकू विमान में दो इंजन लगे होंगे।
• KF-21 "बोरामे" लड़ाकू विमान की रफ्तार (Speed) लगभग 1.8 मैक यानि (2,200 कि.मी.) प्रति घंटा से अधिक है।
• KF-21 "बोरामे" लड़ाकू विमान की रेंज लगभग 2,900 किमी तक है, और यह 55,000 फीट तक की ऊंचाई पर उड़ सकता है।
• KF-21 "बोरामे" लड़ाकू विमान की हथियार क्षमता भी जबरदस्त है। इसमें 20mm का ऑटो कैनन गन लगा हुआ है। साथ ही एयर-टू-एयर मिसाइल (AIM-120 AMRAAM, IRIS-T) से लैस है, और इसमें एयर-टू-ग्राउंड हथियार (JDAM, LGB, ASM मिसाइलें) भी लगे हुए हैं। भविष्य में इसे मेटियोर (Meteor) मिसाइल और अन्य स्टेल्थ हथियारों से भी लैस किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
![]() |
दक्षिण कोरिया का KF-21 बोरामे लड़ाकू विमान |
KF-21 "बोरामे" लड़ाकू विमान का लक्ष्य:
2030 तक दक्षिण कोरिया को अपने 120 KF-21 लड़ाकू विमान मिल जाएंगे।
भविष्य में इसे और विकसित करके पांचवीं पीढ़ी (5th Gen) के स्टेल्थ फाइटर में बदला जाएगा।
इंडोनेशिया भी इस परियोजना में लगभग 20% हिस्सेदारी रखता है, और भविष्य में 50 विमान लेने की योजना है।
Disclaimer: यह लेख सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। News Subah Ki ने पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है, और न ही उनकी सटीकता की गारंटी देता है। व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत हैं, और आवश्यक रूप से News Subah Ki के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। पाठक विवेक का प्रयोग करें।