Most Advanced Stealth Fighter Jet: दुनिया के सारे विश्लेषक इस एक बात पर सहमत हैं, कि जब भी विश्व के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमानों की बात आती है, तो अभी भी अमेरिका के F-22 रैप्टर सबसे आगे है।
![]() |
दुनिया के सबसे ताकतवर F-22 रैप्टर 5th Gen एयरक्राफ्ट। |
News Subah Ki: अमेरिका में करीब दो दशक से भी पहले लॉकहीड मार्टिन कंपनी द्वारा बनाया गया F-22 रैप्टर आज भी दुनिया के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान माना जाता है। इसे आज भी अमेरिकी F-35, फ्रांस के राफेल, रूस के सुखोई SU-57 जैसे विमानों से भी एडवांस माना जाता है। आसमान में हवाई ताकत में दबदबे की बात आती है तो F-22 रैप्टर सबको पीछे छोड़ देता है।
इसलिए ही अमेरिकी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा एवं स्टील्थ कोटिंग्स, रडार सिग्नेचर और एवियोनिक्स आर्किटेक्चर जैसी संवेदनशील तकनीकों की सुरक्षा की आवश्यकता का हवाला देते हुए F-22 रैप्टर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाया हुआ है। जिसे आज तक किसी भी मित्र देशों को नहीं ऑफर किया और नहीं बिक्री किया गया है।
Highlights
✅ अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित F-22 रैप्टर को आज भी दुनिया के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान माना जाता है।
✅ इसे F-35, फ्रांस के राफेल, रूस के सुखोई SU-57 जैसे लड़ाकू विमानों से भी एडवांस माना जाता है।
✅ यह अपनी बेजोड़ स्टील्थ क्षमता, सुपरक्रूज़ तकनीक, अत्याधुनिक एवियोनिक्स और हथियार प्रणालियों के दम पर आज भी आसमान का सिकंदर है।
✅ अमेरिका इसके संवेदनशील तकनीकों की सुरक्षा का हवाला देते हुए F-22 रैप्टर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाया हुआ है।
✅ F-22 रैप्टर की अधिकतम रफ्तार बिना आफ्टरबर्नर के लगभग 2.25 मैक (2,414 किमी/घंटा) है।
![]() |
दुनिया के सबसे ताकतवर F-22 रैप्टर 5th Gen एयरक्राफ्ट। |
इस F-22 रैप्टर एयरक्राफ्ट को कब बनाया गया था:
इस F-22 रैप्टर एयरक्राफ्ट को अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने 1990 के दशक में पहली बार पेश किया था। इसको बनाने का उद्देश्य अमेरिकी वायुसेना का दबदबा पूरे दुनिया में बनाए रखना था। अपनी बेजोड़ स्टील्थ क्षमता, सुपरक्रूज़ तकनीक, अत्याधुनिक एवियोनिक्स और हथियार प्रणालियों के दम पर F-22 रैप्टर आज भी आसमान का सिकंदर है। यह दुश्मन के रडार पर आने से पहले ही अपने लक्ष्य को निशाना बना सकता है।
संबंधित खबरें
1. बोइंग कंपनी के 6वीं पीढ़ी के F-47 लड़ाकू विमान का लॉकहीड के 'सुपर' F-35 के लिए संदेश?
2. अमेरिका का सबसे खतरनाक फाइटर जेट F-35 नहीं, बल्कि F-22 रैप्टर है। जो दुनिया के किसी देश के पास नहीं?
3. भारत और फ्रांस में हो सकता है बड़ा डिफेंस डील, इस बार 114 राफेल फाइटर जेट्स खरीद सकता है IAF !
5. महंगे विदेशी लड़ाकू विमानों पर भारी पड़ेगा, अपना देसी तेजस मार्क-2! भारत के लिए कौन होगा फायदेमंद?
![]() |
दुनिया के सबसे ताकतवर F-22 रैप्टर 5th Gen एयरक्राफ्ट। |
क्या है, F-22 रैप्टर एयरक्राफ्ट में खास बात:
तकनीकी रूप से F-22 रैप्टर एयरक्राफ्ट पांचवीं पीढ़ी (5th Gen) का लड़ाकू विमान है। इसका मुकाबला अमेरिका के ही पांचवीं पीढ़ी (5th Gen) के F-35 लाइटनिंग II से और रूस के पांचवीं पीढ़ी (5th Gen) के सुखोई SU-57 जैसे विमानों से है। विश्लेषक इस बात पर सहमत हैं, कि जब भी हवाई श्रेष्ठता की बात आती है, तो F-22 रैप्टर अभी भी सबसे आगे और सब पर भारी पड़ता है।
आज तक अमेरिका ने F-22 को नहीं किया निर्यात:
इस एयरक्राफ्ट को लेकर अमेरिकी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और स्टील्थ कोटिंग्स, रडार सिग्नेचर और एवियोनिक्स आर्किटेक्चर जैसी संवेदनशील तकनीकों की सुरक्षा की आवश्यकता का हवाला देते हुए F-22 रैप्टर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाया हुआ है। इस F-22 रैप्टर एयरक्राफ्ट को अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगियों को भी नहीं बेचा जा सकता है।
F-22 रैप्टर को ट्रैक करना लगभग असंभव:
इस F-22 रैप्टर एयरक्राफ्ट की रडार से बचने की क्षमता बहुत ही बेजोड़ है। यह एयरक्राफ्ट बिना आफ्टरबर्नर के सुपरसोनिक गति से उड़ान भरने की क्षमता रखता है। यह AIM-120 AMRAAM और AIM-9 साइडवाइंडर जैसी शक्तिशाली मिसाइलों से लैस है, इस लड़ाकू विमान को ट्रैक करना किसी भी रडार के लिए लगभग असंभव है। इस F-22 रैप्टर एयरक्राफ्ट को लंबी दूरी के हमलों और डॉगफाइट्स के लिए ही डिजाइन किया गया है।
![]() |
दुनिया के सबसे ताकतवर F-22 रैप्टर 5th Gen एयरक्राफ्ट। |
सुपरसोनिक गति से उड़ान भरता है, यह एयरक्राफ्ट:
इस F-22 रैप्टर की अधिकतम रफ्तार लगभग 2.25 मैक (2,414 किमी/घंटा) है। यह बिना आफ्टरबर्नर के सुपरसोनिक गति से उड़ान भरता है, इसलिए इसे कोई भी रडार से पकड़ पाना लगभग असंभव होता है। F-22 रैप्टर का AN/APG-77 रडार एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे (AESA) तकनीक पर आधारित है, जो इसे लंबी दूरी पर दुश्मन के विमानों को ट्रैक करने और एक साथ कई लक्ष्यों पर निशाना साधने की ताकत प्रदान करता है।
इसे आसमान का सिकंदर क्यों कहते हैं?
F-22 रैप्टर और F-35 दोनों को अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने ही बनाया है। लेकिन जब हवाई युद्ध की बात आती है, तो F-22 रैप्टर अपने बाद विकसित हुए F-35 पर भारी पड़ जाता है। F-35 को मल्टीरोल मिशन के लिए बनाया गया है, वहीं F-22 रैप्टर को मुख्य रूप से हवा से हवा में युद्ध के लिए बनाया गया है। हालांकि यह हवा से ज़मीन पर हमले के काम को भी बखूबी अंजाम दे सकता है।
Disclaimer: यह लेख सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। News Subah Ki ने पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है, और न ही उनकी सटीकता की गारंटी देता है। व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत हैं, और आवश्यक रूप से News Subah Ki के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। पाठक विवेक का प्रयोग करें।