भरत के इकलौता प्रधानमंत्री, जो सबसे ज्यादा विदेशी संसद को संबोधित किया? वो है दुनिया के सबसे ज्यादा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले मोदी जी!

The Prime Minister who addressed the most number of foreign parliaments: भारत के इतिहास में (आजादी के बाद) अभी तक का सबसे ज्यादा विदेशी संसद को संबोधित करने वाले प्रधानमंत्री हैं, श्री नरेंद्र मोदी जी जिनको विश्व में सबसे ज्यादा सर्वोच्च नागरिक सम्मान (World highest civilian honour) भी प्राप्त हुआ है।

नामीबिया के संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी
नामीबिया के संसद में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिभाषण 


News Subah Ki: नामीबिया की संसद में बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिभाषण उनकी तरफ से विदेशी संसद को संबोधित करने का 17वां मौका था। इसके पहले किसी भी अन्य भारतीय प्रधानमंत्री ने इतनी ज्यादा बार विदेशी संसद को संबोधित नहीं किया है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वहीं बात की जाए कांग्रेस की तो वह अपने 60 वर्षों के शासन काल के दौरान कांग्रेस के सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल को मिला दें तो उन्होंने कुल मिलाकर 17 बार विदेशी संसद को संबोधित किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सिर्फ अपने 11 साल के कार्यकाल में 17 बार विदेशी संसद को संबोधित किया है। 

 Highlights 

✅ नामीबिया की संसद में पीएम मोदी का अभिभाषण उनकी तरफ से विदेशी संसद को संबोधित करने का 17वां मौका था। 

✅ भारत के किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा 17 बार विदेशी संसद को संबोधित करने का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

✅ कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल में उनके प्रधानमंत्री के द्वारा कुल 17 बार विदेशी संसद को संबोधित किया गया।

✅ प्रधानमंत्री मोदी अपने 11 साल के शासनकाल में अभी तक कुल 17 बार विदेशी संसद को संबोधित कर चुके हैं।

✅ भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को अभी तक कुल 27 देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी सम्मानित किया है।

भारत का कांग्रेसी प्रधानमंत्री
आजाद भारत के अब तक का कांग्रेसी प्रधानमंत्री 


कांग्रेस के सभी प्रधानमंत्रियों को मिला दें, तो भी अकेले मोदी भारी:

आइए जानते हैं, कि कांग्रेस के 60 साल के कार्यकाल में उनके कितने प्रधानमंत्री विदेशी संसद को संबोधित किया है। कांग्रेस के अभी तक के सभी प्रधानमंत्रियों को मिला दें तो उन्होंने कुल मिलाकर 17 बार विदेशी संसद को संबोधित किया है। पीएम मोदी के बाद दूसरा स्थान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का है जिन्होंने सात बार दूसरे देशों की संसद को संबोधित किया। इंदिरा गांधी ने चार बार, प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने तीन बार, राजीव गांधी ने दो बार, नरसिंह राव ने एक बार विदेशी संसद को संबोधित किया था। यह बताता है कि वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी भारतीय राजनीति के सबसे मान्य हस्ताक्षर हैं।

 संबंधित खबरें 

• दुनिया में सबसे ज्यादा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित, नेता कोई और नहीं बल्कि भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी है!

• प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का फैसला बिल्कुल देशहित में था! फ्रांस से राफेल फाइटर जेट का सौदा, आज साबित हो गया।

 साइप्रस ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया भारतीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी को, अब तक 20 से ज्यादा देश कर चुके सम्मानित!

• दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की लिस्ट जारी, ग्लोबल फायरपावर (GFP) रैंकिंग-2025 के अनुसार दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में पहले स्थान पर अमेरिका बरकरार!

 भारत के DRDO करने जा रहा है, अब तक सबसे खतरनाक रॉकेट लॉन्चर की टेस्टिंग, PAK-चीन में मचेगी खलबली...?

भारत के तीन सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री
भारत के तीन सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक शासन करने वाले प्रधानमंत्री 


प्रधानमंत्री मोदी का 2014 से लेकर अभी तक का कुल संबोधन:

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी वर्ष 2014 में अपने पद पर आसीन होने के बाद विदेश का दौरा प्रारंभ किया। और तब जाकर उन्हें विदेशी संसद को संबोधित करने का मौका मिला। देखते ही देखते कब रिकॉर्ड बन गए पता ही नहीं चला। वर्ष 2014 में ही ऑस्ट्रेलिया, फिजी, भूटान और नेपाल के संसद को संबोधित किए। वर्ष 2015 में ब्रिटेन, मंगोलिया, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मॉरीशस की संसद को संबोधित किए। वर्ष 2016 में यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) के संयुक्त सदन को संबोधित किए और वर्ष 2018 में यूगांडा के संसद को संबोधित किए।  इसके बाद वर्ष 2019 में मालदीव के संसद को संबोधित किया और फिर उसी साल (कोविड - 19) करोना काल आ गया, उस दौरान उन्होंने विदेशी दौरा स्थगित कर दिया था। और वर्ष 2023 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के आग्रह पर मोदी जी ने अमेरिका का ऑफिशियल स्टेट विजिट किया और उस दौरान फिर से (दूसरी बार) अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। उन्होंने वर्ष 2024 में गुयाना की संसद को संबोधित किया। इस साल यानि वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो और नामीबिया की संसदों को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के बंकर बस्‍टर बम से भी घातक! भारत ने बनाया बंकर बस्‍टर मिसाइल सिस्टम, जिसको लॉन्च करने के लिए किसी B-2 बॉम्बर की जरूरत नहीं?

विश्व के 27 देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित पीएम मोदी।
विश्व के 27 देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 


पीएम मोदी को अब तक मिल चुके 27 देशों से सर्वोच्च सम्मान:

बताना चाहेंगे कि भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को अब तक कुल 27 देशों ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं, जो दुनिया में किसी भी विदेशी नेता या भारतीय नेता के लिए एक विश्व रिकॉर्ड है। इनमें रूस का ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रू’, यूएई का ‘जायद मेडल’, फ्रांस का ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’, मालदीव का ‘रूल ऑफ इज्जुद्दीन’ और नाइजीरिया, साइप्रस, फिजी, घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, ब्राजील और नामीबिया जैसे देशों के प्रतिष्ठित पुरस्कार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: आ गया Royal Enfield का नया बाइक, पहले से ज्यादा पावरफुल, आइए जानते हैं फीचर्स से कीमत तक की पूरी डिटेल विस्तार से!

Disclaimer: यह लेख इंटरनेट पर आधारित है। इस लेख में लेखक की तरफ से कई त्रुटियां हो सकती हैं, इसलिए 100% सही होने की गारंटी नहीं दिया जा सकता है। इसीलिए इस लेख पर किसी प्रकार का दावा या क्लेम नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह अनुचित एवम् अमान्य माना जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post