Top News

दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की सेना का लिस्ट जारी! देखिए किस स्थान पर है, हमारे देश की भारतीय सेना?

Top 10 Most Powerful Militaries in 2025: साल 2025 की सबसे ताकतवर सेना का रैंकिंग लिस्ट जारी हुआ है। जिसमें अमेरिका दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बना हुआ है। जानिए भारत, चीन और अन्य देश किस स्थान पर हैं।

दुनिया के टॉप 10 देशों की सेनाओं का Power Index रैंकिंग लिस्ट।
दुनिया के टॉप 10 देशों की सेनाओं का Power Index रैंकिंग लिस्ट।


News Subah Ki: आज के दौर में किसी देश की सैन्य ताकत सैनिकों की संख्या या टैंकों की गिनती से नहीं मापी जाती है। बल्कि आधुनिक सैन्य शक्ति का मूल्यांकन तकनीक, अर्थव्यवस्था, संसाधन और कई कारकों के आधार पर किया जाता है। इसी सोच के तहत Global Firepower ने अपनी 2025 की मिलिट्री स्ट्रेंथ की रैंकिंग लिस्ट जारी की है। जिसमे हर एक देश को उसके ताकत के हिसाब से Power Index स्कोर दिया गया है। इस स्कोर में जितना कम अंक जिस देश का होता है, उस देश की सैन्य शक्ति (Most Powerful Countries) उतनी ही ज्यादा ताकतवर मानी जाती है। तो आइए जानते हैं कि किस देश का क्या power Index स्कोर है और वो ताकतवर देशों की लिस्ट में कौन से नम्बर पर है।

 Highlights  

दुनिया में किसी भी देश की सैन्य ताकत उसके आधुनिक सैन्य शक्ति का मूल्यांकन तकनीक, अर्थव्यवस्था, संसाधन और कई कारकों के आधार पर किया जाता है। 

दुनिया के ताकतवर देशों की सूची इसी सोच के तहत Global Firepower ने अपनी 2025 की मिलिट्री स्ट्रेंथ की रैंकिंग लिस्ट जारी की है।

ताकतवर देशों के इस सूची में सुपर पावर अमेरिका टॉप पर बना हुआ है, और रूस, चीन, भारत, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, तुर्किये और इटली क्रमशः बने हुए है।

1. America: साल 2025 की इस रैंकिंग में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले स्थान पर है। अमेरिका का Power Index स्कोर 0.0744 है। अमेरिका के पास दुनिया की सबसे उन्नत और तकनीकी रूप से मजबूत सेना है। इसकी ताकत इसकी विशाल वायु शक्ति, दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना और वैश्विक सैन्य गठबंधनों व ठिकानों के नेटवर्क से आती है।

2. Russia: दूसरे स्थान पर रूस है जिसका Power Index स्कोर 0.0788 है। रूस के पास दुनिया के सबसे बड़े टैंक, तोपखाने और परमाणु हथियारों का भंडार है। इसकी रणनीतिक मिसाइल फोर्स और विशाल जमीनी सेना इसकी ताकत का मुख्य आधार हैं।

3. China: तीसरे स्थान पर चीन है जिसका Power Index स्कोर भी रूस के बराबर 0.0788 है। चीन ने अपनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का तेज़ी से आधुनिकीकरण किया है। अब उसके पास दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक बेड़ा, उन्नत मिसाइल सिस्टम और नई पीढ़ी की सैन्य तकनीकों पर खास फोकस है।

4. India: भारत इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है और उसका Power Index स्कोर 0.1184 है। भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी सक्रिय सेनाओं में से एक है। इसकी सैन्य ताकत मजबूत घरेलू रक्षा उद्योग, रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और आयातित व स्वदेशी हथियारों के मिश्रण से बढ़ती है।

दुनिया के टॉप 10 देशों की सेनाओं का Power Index रैंकिंग लिस्ट।
दुनिया के टॉप 10 देशों की सेनाओं का Power Index रैंकिंग लिस्ट।












 संबंधित खबरें  

1. अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन की जेट इंजन पर से एकाधिकार खत्म? DRDO लाया 80 kN वाला कावेरी जेट इंजन ? इसमें है, राफेल जैसी ताकत!

2. भारत इजरायल से खरीदेगा और हेरॉन ड्रोन? इसको एंटी टैंक मिसाइलों से करेगा लैस, बढ़ेगा चीन-PAK की टेंशन!

3. भारतीय वायुसेना का सुखोई SU-30MKI बनेगा 'सुपर' सुखोई! अपग्रेड के लिए DRDO ने स्वदेशी कंपनी को दिया बड़ा ऑर्डर?

4. महंगे विदेशी लड़ाकू विमानों पर भारी पड़ेगा, अपना देसी तेजस मार्क-2! भारत के लिए कौन होगा फायदेमंद?

5. भारत ने रडार अदला-बदली के तहत SU-57E ललम्लड़ाकू विमानों की खरीद की शर्तें रखीं, जिससे रूस के रक्षा क्षेत्रों में खलबली मच गई!

5. South Korea: पांचवें स्थान पर दक्षिण कोरिया है जिसका Power Index स्कोर 0.1656 है। लगातार खतरे के बीच दक्षिण कोरिया ने अत्याधुनिक और अच्छी तरह सुसज्जित सेना विकसित की है। इसकी ताकत में तकनीकी क्षेत्र का रक्षा प्रणाली से जुड़ाव, बड़ा रिजर्व फोर्स और आधुनिक वायु व जमीनी सिस्टम शामिल हैं।

6. United Kingdom: छठे स्थान पर यूनाइटेड किंगडम है जिसका Power Index स्कोर 0.1785 है। ब्रिटेन की सेना अपने विशेष अभियानों, आधुनिक तकनीक, एयरक्राफ्ट कैरियर, परमाणु पनडुब्बी और स्पेशल फोर्स के लिए जानी जाती है।

7. France: सातवें स्थान पर फ्रांस है जिसका Power Index स्कोर 0.1878 है। फ्रांस के पास पूरी तरह स्वतंत्र सैन्य उद्योग है जो फाइटर जेट से लेकर परमाणु पनडुब्बी तक बना सकता है। इसके पास खुद का परमाणु प्रतिरोध भी है।

8. Japan: आठवें स्थान पर जापान है जिसका Power Index स्कोर 0.1839 है। जापान की सेल्फ डिफेंस फोर्स तकनीकी रूप से अत्याधुनिक है और खासतौर पर नौसैनिक और पनडुब्बी रोधी युद्ध में मजबूत मानी जाती है।

9. Turkiye: नौवें स्थान पर तुर्किये है जिसका Power Index स्कोर 0.1902 है। तुर्किये नाटो की दूसरी सबसे बड़ी स्थायी सेना रखता है, और उसका रक्षा उद्योग तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है।

10. Italy: दसवें स्थान पर इटली है जिसका Power Index स्कोर 0.2164 है। इटली के पास संतुलित सेना है, मजबूत नौसेना, आधुनिक वायुसेना और नाटो में महत्वपूर्ण भूमिका है।


Disclaimer: यह लेख सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। News Subah Ki ने पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है, और न ही उनकी सटीकता की गारंटी देता है। व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत हैं, और आवश्यक रूप से News Subah Ki के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। पाठक विवेक का प्रयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post