Top News

यह है भारत की ताकत, अब अमेरिकी मिसाइल छोड़? जापान, भारत द्वारा निर्मित BARAK-8 डिफेंस सिस्टम लेने को तैयार!

भारत का BARAK-8 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम।
भारत का BARAK-8 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम।


News Subah Ki: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा हालिया कारवाई को देखते हुए, उसके मित्र देशों में अब सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अमेरिका के सबसे पुराने मित्रों में अब असुरक्षा की भावना बढ़ रही है, कि अब अमेरिका के भरोसे देश की सुरक्षा नहीं हो सकती? उसी कड़ी में एक देश आता है वो है जापान! 

उत्तर कोरिया की मिसाइल धमकियों और चीन की बढ़ती सैन्य ताकत के बीच जापान अपनी वायु रक्षा प्रणाली को और मजबूत करना चाहता है। क्योंकि अमेरिका के भरोसे अब नहीं रहा जा सकता ऐसे में भारत-इज़राइल द्वारा विकसित BARAK-8 वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System) एशिया में एक भरोसेमंद और आधुनिक विकल्प के रूप में उभर रही है।

यह सिर्फ एक हथियार की कहानी नहीं, बल्कि बदलते वैश्विक रक्षा संतुलन का संकेत है। एशिया की बदलती सुरक्षा राजनीति में एक बड़ा सवाल उभर कर सामने आया है। क्या जापान अब अमेरिकी मिसाइल सिस्टम से आगे बढ़कर भारत की BARAK-8 वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System) की ओर देख रहा है? 

 Highlights  

अमेरिका के सबसे पुराने मित्र देशों में अब असुरक्षा की भावना बढ़ रही है, कि अब उसके भरोसे देश की सुरक्षा नहीं हो सकती हैं।

भारत-इज़राइल द्वारा विकसित BARAK-8 मिसाइल सिस्टम एशिया में एक भरोसेमंद और आधुनिक विकल्प के रूप में उभर रही है।

यह सिर्फ एक हथियार की कहानी नहीं, बल्कि बदलते वैश्विक और एशिया के बदलती सुरक्षा संतुलन का संकेत है।  

BARAK-8 मिसाइल को खासतौर पर लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर, ड्रोन, क्रूज़ मिसाइल और समुद्र से दागी गई एंटी-शिप मिसाइल के खतरों को नष्ट करने के लिए बनाया गया है। 

BARAK-8 मिसाइल सिस्टम को अमेरिका के सबसे खास पैट्रियट और यूरोपीय देशों के एयर डिफेंस सिस्टम का किफायती व सक्षम विकल्प माना जाता है।

क्या है, भारत-इज़राइल द्वारा विकसित BARAK-8 मिसाइल सिस्टम:

भारत का BARAK-8 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम।
भारत का BARAK-8 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम।


BARAK-8 वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System), भारत और इज़राइल के द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई एक अत्याधुनिक एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है, जिसे दुश्मन के हवाई हमलों से देश और नौसेना की रक्षा के लिए बनाया गया है। यह आज भारत की सबसे भरोसेमंद और आधुनिक वायु-रक्षा प्रणालियों में से एक गिनी जाती है। इसका निर्माण भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और इजरायली एयरोस्पेस उद्योग (IAI) की देख-रेख में भारतीय डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) और अन्य निजी/सरकारी कंपनियों द्वारा किया जाता है। इसे भारत की Make in India पहल की बड़ी सफलता माना जाता है। BARAK-8 मिसाइल सिस्टम को खासतौर पर लड़ाकू विमान, हेलिकॉप्टर, ड्रोन (UAV), क्रूज़ मिसाइल और समुद्र से दागी गई एंटी-शिप मिसाइल के खतरों को नष्ट करने के लिए बनाया गया है। इस मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 90 से 100 किलोमीटर के करीब है।इसका प्रतिक्रिया समय बहुत ही कम (Quick Reaction) हैं, और इसका रफ्तार लगभग मैक-2 (2468 किमी/घंटा) यानि आवाज के गति से दुगनी होती हैं। इस मिसाइल सिस्टम को वर्टिकल लॉन्च सिस्टम (VLS) से हर मौसम में चाहे दिन हो या रात कोई भी समय लॉन्च किया जा सकता है।

BARAK-8 वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System) की ताकत उसका अत्याधुनिक रडार नेटवर्क MF-STAR AESA Radar (Naval version) और MRSAM रडार (For the Army and Air Force) है, और यह मिसाइल 360-डिग्री कवरेज प्रदान करता है। यह मिसाइल सिस्टम स्टेल्थ लड़ाकू विमानों और स्टेल्थ टारगेट को भी ट्रैक करने में सक्षम पाया गया है। इस BARAK-8 वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System) का तीन प्रमुख संस्करण हैं। 

1️⃣ LRSAM (Long Range Surface to Air Missile) भारतीय नौसेना के लिए निर्माण किया गया है, जिसे INS कोलकाता और INS विशाखापट्टनम जैसे युद्धपोतों पर तैनात किया गया है।

2️⃣ MRSAM (Medium Range Surface to Air Missile) भारतीय वायुसेना और थलसेना के लिए निर्माण किया गया है, जिसे भारतीय एयरबेस और रणनीतिक ठिकानों की रक्षा के लिए तैनात किया गया है।

3️⃣ ER (Extended Range) संस्करण को अधिक दूरी और बेहतर इंटरसेप्शन क्षमता के लिए निर्माण किया गया है, जिसको भविष्य की जरूरतों के अनुसार विकसित किया गया है।

भारत का BARAK-8 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम।
भारत का BARAK-8 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम।









 संबंधित खबरें   






भारतीय BARAK-8 मिसाइल सिस्टम का वैश्विक महत्व:

भारतीय BARAK-8 सिर्फ एक मिसाइल सिस्टम ही नहीं, बल्कि भारत की बदलती सैन्य शक्ति और तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह भारत को दुश्मन के किसी भी हवाई खतरे से बचाने में एक मजबूत ढाल प्रदान करता है।  BARAK-8 वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System) को दुनिया की कुछ चुनिंदा टॉप-क्लास के वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System) में गिना जाता है। 

इस भारतीय BARAK-8 वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System) को अमेरिका के सबसे खास पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली (Patriot Air Defense System) और यूरोपीय देशों के वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System) का किफायती व सक्षम विकल्प माना जाता है। इस मिसाइल सिस्टम को कई देश इसे खरीदने में अपनी रुचि दिखा चुके हैं, जिसमे खासकर जापान का नाम सबसे अग्रिम पक्ति में है।


Disclaimer: यह लेख सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। News Subah Ki ने पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है, और न ही उनकी सटीकता की गारंटी देता है। व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत हैं, और आवश्यक रूप से News Subah Ki के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। पाठक विवेक का प्रयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post