Bombardier Global-6500: इंडियन एयरफोर्स (IAF) अब हवा में सैन्य बेस बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए भारत ₹10,000 करोड़ में 3 अत्याधुनिक बॉम्बार्डियर ग्लोबल-6500 खरीदेगा। इसके बाद DRDO इसको मोडिफाई करके सैन्य बेस में तब्दील करेगा। जो आसमान से निगरानी करेगा।
![]() |
| भारतीय सेना में शामिल होने वाला बॉम्बार्डियर ग्लोबल-6500 विमान। |
News Subah Ki: भारतीय वायुसेना अब हवा में अपनी कमांड एवम् कंट्रोल सिस्टम स्थापित करने जा रही है। जिससे भारतीय वायुसेना को जंग और शांति के समय आसमान से निगरानी करने में महारत हासिल हो सकेगी। इससे भारतीय वायुसेना की खूफिया निगरानी शक्ति बढ़ेगी। इसके लिए भारतीय सेना ₹10,000 करोड़ की बड़ी योजना के तहत तीन अत्याधुनिक बॉम्बार्डियर ग्लोबल-6500 विमान को खास सैन्य बेस के रूप में बदला जाएगा। यह विमान हवा में उड़ान भरने वाला जेट नहीं होगा, बल्कि आसमान में उड़ता हुआ एक कमांड और कंट्रोल सिस्टम होगा।
भारत का बॉम्बार्डियर ग्लोबल- 6500 विमान कुछ उसी तरह का होगा, जिस प्रकार से कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों का प्लेन होता है। उदाहरण के तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्लेन एयरफोर्स-1 को देख सकते हैं, जो चलता फिरता एक एयर बेस होगा। इसमें रडार और मिसाइलों से बचने की क्षमता होगी। इंडियन एयरफोर्स के लिए इस पूरे प्रोजेक्ट की अगुवाई भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) कर रहा है और यह भारत की आत्मनिर्भर रक्षा तकनीक की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Highlights
✅ भारतीय सेना ₹10,000 करोड़ की बड़ी योजना के तहत तीन अत्याधुनिक बॉम्बार्डियर ग्लोबल-6500 विमान को खरीदेगी।
✅ बॉम्बार्डियर ग्लोबल- 6500 विमान एक कनाडाई बिजनेस जेट है, जिसे आमतौर पर लग्जरी उड़ानों के लिए जाना जाता है।
✅ यह विमान हवा में उड़ान भरने वाला एक जेट नहीं होगा, बल्कि आसमान में उड़ता हुआ एक कमांड और कंट्रोल सिस्टम होगा।
✅ इस बॉम्बार्डियर ग्लोबल- 6500 विमानों को भारतीय ISTAR सिस्टम से लैस किया जाएगा।
✅ यह विमान युद्ध के समय भारतीय सेना के लिए “Eyes in the Sky” यानी आसमान से देखने वाली आंखों की तरह काम करेंगे।
बॉम्बार्डियर ग्लोबल- 6500 विमान की आकार और विनिर्देश:
![]() |
| भारतीय सेना में शामिल होने वाला बॉम्बार्डियर ग्लोबल-6500 विमान। |
इस बॉम्बार्डियर ग्लोबल- 6500 विमानों को ISTAR मिशन से जुड़ना:
इन बॉम्बार्डियर ग्लोबल- 6500 विमानों को ISTAR (Intelligence, Surveillance, Target Acquisition and Reconnaissance) सिस्टम से लैस किया जाएगा। इसका मतलब है कि बॉम्बार्डियर ग्लोबल- विमान में से दुश्मन की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। सीमा पार बैठे-बैठे सैकड़ों किलोमीटर अंदर तक भारतीय सेना की नजरें होंगी। इससे रियल टाइम टारगेट की पहचान होगी, दुश्मनों के फाइटर जेट और मिसाइल सिस्टम की सटीक जानकारी होगी। यह विमान युद्ध के समय भारतीय सेना के लिए “Eyes in the Sky” यानी आसमान से देखने वाली आंखों की तरह काम करेंगे।
संबंधित खबरें:
1. कारगिल युद्ध में जिसका सबसे ज्यादा कमी खली थी? उस कमी को पूरा करता हैं, भारत का स्वदेशी LCH प्रचंड!
बॉम्बार्डियर ग्लोबल- 6500 विमानों की कुछ विशेष खासियत:
बॉम्बार्डियर ग्लोबल- 6500 विमान एक कनाडाई बिजनेस जेट है, जिसे आमतौर पर लग्जरी उड़ानों के लिए जाना जाता है, लेकिन इसकी कुछ खासियतें इसे सैन्य मिशन के लिए बहुत ही परफेक्ट बनाती हैं। इसकी कुछ खासियतें नीचे विस्तार से दिया गया है।
1. यह विमान एक बार ईंधन भरने के बाद लगभग 6600 नॉटिकल मील यानि 12,200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर सकता है।
2. इसके अलावा यह विमान एक फाइटर जेट की तरह लगभग 51 हजार फिट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।
3. यह बॉम्बार्डियर ग्लोबल- 6500 विमान एक बार में करीब 12 घंटे तक आसमान में टिक कर निगरानी कर सकता है।
4. इस विमान की उच्चतम रफ्तार लगभग मैक 0.90 (950 किलोमीटर/घंटे) के आसपास तक हो सकती है।
5. इस में दो Rolls-Royce Pearl 15 ब्रिटेन के बने हुए इंजन लगे हैं, जो शक्ति, दक्षता और भरोसेमंद प्रदर्शन प्रदान करते हैं।
इस बॉम्बार्डियर ग्लोबल- 6500 विमान को इतनी ऊंचाई पर उड़ान भरने से दुश्मन की एयर डिफेंस सिस्टम से खतरा भी बहुत कम रहता है। बॉम्बार्डियर ग्लोबल- 6500 विमानों से भारतीय सेना को जंग के समय बहुत फायदा मिलेगा। खासकर इसका इस्तेमाल पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं पर निगरानी में की जाएगी। क्योंकि पाकिस्तान आतंकी भेजता है, वहीं दूसरी तरफ चीन सीमा क्षेत्र में अक्सर अतिक्रमण करते रहता है। इन दोनों देशों की सीमाएं काफी दुर्गम हैं। जिससे निगरानी में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Disclaimer: यह लेख सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। News Subah Ki ने पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है, और न ही उनकी सटीकता की गारंटी देता है। व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत हैं, और आवश्यक रूप से News Subah Ki के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। पाठक अपने विवेक का प्रयोग करें।


Post a Comment