- Get link
- X
- Other Apps
अमेरिका का सबसे खतरनाक फाइटर जेट F-35 नहीं, बल्कि F-22 रैप्टर है। जो दुनिया के किसी देश के पास नहीं?
- Get link
- X
- Other Apps
![]() |
अमेरिकी F- 22 Raptor फाइटर जेट |
F-35 नहीं बल्कि यह है, अमेरिका का सबसे घातक फाइटर जेट! जिसे दुनिया के सभी देश खरीदना चाहते हैं। मगर अमेरिका इसे बेचता ही नहीं, चलिए जानते हैं, इस F- 22 फाइटर जेट के बारे में विस्तार से!
News Subah Ki: भारत इन दिनों अमेरिका से F-35 फाइटर जेट खरीदने के विचार में है। भारत सरकार फिफ्थ जेनरेशन स्टील्थ F-35 फाइटर जेट की खरीद के लिए काफी गंभीरता से सोच रहा है। बता दें F-35 फाइटर जेट पांचवीं पीढ़ी का सबसे आधुनिक फाइटर जेट है। हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच इसे लेकर बातचीत भी हुई है।
जिस पर डोनाल्ड ट्रंप भारत को F-35 फाइटर जेट की आपूर्ति की पेशकश की है। लेकिन आपको बता दें कि F-35 फाइटर जेट अमेरिका का सबसे घातक फाइटर जेट नहीं है, बल्कि अमेरिका के पास एक और तगड़ा फाइटर जेट है, जो कि बेहद खतरनाक है, जिसे सबसे घातक फाइटर जेट कहा जाता है। जिसे दुनिया के सभी देश खरीदना चाहते हैं। चलिए आपको बताते हैं, इस फाइटर जेट के बारे में पूरे विस्तार से संपूर्ण विवरण।
Highlights
✈️ दुनिया में किसी देश के पास नहीं है, सिर्फ अमेरिका के पास F-22 रैप्टर।
✈️ अमेरिका का सबसे खतरनाक फाइटर जेट है, "F-22 रैप्टर"
✈️ F-22 रैप्टर फाइटर जेट को कोई रडार डिटेक्ट नहीं कर सकता।
✈️ अमेरिका ने F-22 रैप्टर फाइटर जेट के बिक्री पर रोक लगा रखा है।
![]() |
अमेरिकी F- 22 Raptor फाइटर जेट |
F-22 रैप्टर सबसे घातक फाइटर जेट:
अमेरिका ने भारत को F-35 लड़ाकू विमान देने का प्रस्ताव दिया है, और भारत अमेरिका के इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है। F-35 5th जेनरेशन का सबसे आधुनिक फाइटर जेट है, लेकिन आपको बता दें, यह सबसे तगड़ा फाइटर जेट नहीं है, बल्कि अमेरिका का सबसे खतरनाक फाइटर जेट है "F-22 रैप्टर" इस फाइटर जेट को दुनिया का सबसे एडवांस्ड घातक फाइटर जेट माना जाता है।
इसे अमेरिका की एविएशन और डिफेंस कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने अमेरिकी वायुसेना के लिए विकसित किया है। यह दुनिया भर में अपनी स्टेल्थ, गति, और युद्ध क्षमताओं के लिए जाना जाता है। यह फाइटर जेट थ्रस्ट अमेरिका का सबसे खतरनाक फाइटर जेट F-35 नहीं, बल्कि F-22 रैप्टर है। जो दुनिया के किसी देश के पास नहीं? यह आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है। जिससे यह बहुत ही आसानी से हवा में अचानक से डायरेक्शन बदल सकता है। इसके अलावा यह हवा में नजदीकी लड़ाई (डाॅग फाइट) में दुनिया के किसी भी दूसरे फाइटर जेट के छक्के छुड़ा सकता है।
संबंधित खबरें
📲 ₹25 हजार से कम बजट में नहीं मिलेगा इससे अच्छा डील, ये हैं टॉप-5 बेहतरीन 5G स्मार्टफोन!
📲 Realme ने लॉन्च किया अपना शानदार प्रदर्शन करने वाला मॉडल, Narzo 80 Ultra स्मार्टफोन!11
F-22 रैप्टर फाइटर जेट के मुख्य फीचर्स:
![]() |
अमेरिकी F- 22 Raptor फाइटर जेट |
F-22 रैप्टर एक अमेरिकी स्टील्थ एयर सुपीरियोरिटी फाइटर जेट है, जिसे लॉकहीड मार्टिन और बोइंग द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। यह दुनिया का पहला ऑपरेशनल पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है, जो स्टील्थ तकनीक, सुपरक्रूज, एडवांस्ड एवियोनिक्स और मल्टीरोल क्षमताओं से लैस है। F-22 रैप्टर को मुख्य रूप से वायु श्रेष्ठता (एयर सुपीरियोरिटी) के लिए डिज़ाइन किया गया है, लेकिन यह जमीन और समुद्र के लक्ष्यों पर हमला करने में भी सक्षम है।
1. स्टील्थ तकनीक: F-22 रैप्टर का डिज़ाइन रडार से बचने के लिए बनाया गया है। इसकी स्टील्थ तकनीक इसे दुश्मन के रडार सिस्टम के लिए लगभग अदृश्य बनाती है।
2. सुपरक्रूज: यह बिना आफ्टरबर्नर सुपरसोनिक गति (मैक 1.5 से अधिक) पर उड़ान भर सकता है, जो ईंधन की बचत और लंबी दूरी की क्षमता प्रदान करता है।
3. एडवांस्ड एवियोनिक्स: F-22 में N/APG-77 रडार सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर क्षमताएं और सेंसर फ्यूजन तकनीक शामिल है, जो पायलट को स्थिति की बेहतर जागरूकता प्रदान करती है।
4. वायु श्रेष्ठता: F-22 को अन्य लड़ाकू विमानों के साथ युद्ध में श्रेष्ठता हासिल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह उच्च गति, चपलता और सटीक हथियार प्रणाली से लैस है।
5. आर्मामेंट: F-22 में एक 20mm M61A2 वल्कन गन, AIM-9 साइडवाइंडर और AIM-120 AMRAAM मिसाइलें शामिल हैं। यह आंतरिक हथियार बे में हथियार ले जाता है, जो स्टील्थ क्षमताओं को बनाए रखता है।
6. इंजन: F-22 दो प्रैट एंड व्हिटनी F119-PW-100 इंजनों से लैस है, जो इसे उच्च गति और चपलता प्रदान करते हैं।
F-22 रैप्टर का इतिहास और तैनाती:
F-22 का विकास 1980 के दशक में शुरू हुआ और पहली बार 1997 में उड़ान भरी। इसे 2005 में अमेरिकी वायु सेना में शामिल किया गया। हालांकि, इसकी उच्च लागत और बदलते सैन्य आवश्यकताओं के कारण, F-22 का उत्पादन 2011 में बंद कर दिया गया। कुल 195 विमान बनाए गए, जिनमें से 187 ऑपरेशनल हैं।
F-22 रैप्टर फाइटर जेट का महत्व:
F-22 रैप्टर को दुनिया का सबसे उन्नत लड़ाकू विमान माना जाता है। यह अमेरिकी वायु सेना की वायु श्रेष्ठता का प्रतीक है, और आधुनिक युद्धक रणनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। F-22 रैप्टर आधुनिक वायु युद्ध में एक क्रांतिकारी विमान है, जो तकनीकी उन्नति और सैन्य शक्ति का प्रतीक है।
अमेरिका ने बाकी देशों के लिए कर रखा है बैन:
यह इतना खतरनाक फाइटर जेट है कि साल 2000 में अमेरिका ने इसका एक्सपोर्ट बंद कर दिया था. यानी खास तौर पर यह फाइटर जेट सिर्फ अमेरिकी वायु सेना के पास है. दुनिया के बाकी देश भी इस फाइटर जेट को लेना चाहते हैं. लेकिन अमेरिका ने इसका एक्सपोर्ट रोक दिया है.
डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर आधारित है। इस लेख में लेखक की तरफ से कई त्रुटियां हो सकती हैं, इसलिए 100% सही होने की गारंटी नहीं दिया जा सकता है। इसीलिए इस लेख पर किसी प्रकार का दावा या क्लेम नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह अनुचित एवम् अमान्य माना जायेगा।
Comments
Post a Comment