![]() |
| सौजन्य: News Subah Ki |
News Subah Ki: शेयर बाजार में शुक्रवार 20 दिसंबर को लगातार पांचवें दिन गिरावट जारी है। इसके साथ ही निफ्टी अपने हालिया ऑलटाइम हाई से अब करीब 10 प्रतिशत गिर चुका है। सेंसेक्स में आज दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 1,300 अंकों की गिरावट आई। यहां तक अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे, जो बाजार में चौतरफा गिरावट को बताता है। सबसे खराब प्रदर्शन Nifty और IT इंडेक्स का रहा, जो एक्सचेंजर के अच्छे नतीजे के बावजूद करीब 2 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गए।
दोपहर करीब 2:30 बजे के करीब Sensex लगभग 895 अंको के जोरदार गिरावट के साथ यानि 1.13 प्रतिशत की गिरावट पर Sensex 78,320 अंकों पर कारोबार कर रहा था। आइए जानते है, कि इस गिरावट के प्रमुख कारण क्या-क्या रहे है।
Highlights
✅ 20 दिसंबर दिन शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार में गिरावट जारी है।
✅ निफ्टी अपने हालिया ऑलटाइम हाई से अब तक करीब 10 प्रतिशत गिर चुका है।
✅ सेंसेक्स में भी आज दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 1,300 अंकों की गिरावट आई है।
✅ अनुमान के मुताबिक भारतीय शेयर बाजार आज इन चार प्रमुख कारणो से गिरावट दर्ज की।
1: FII की जोरदार बिकवाली:
बाजार में आज की गिरावट का सबसे बड़ा और प्रमुख कारण FII की जोरदार बिकवाली माना जाना चाहिए। FII इस हफ्ते अब तक करीब ₹12,230 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं। इसमें से करीब ₹4,224.92 करोड़ रुपए की बिकवाली उन्होंने बृहस्पतिवार यानि 19/12/2024 को की थी। FII की अंधाधुंध जोरदार बिकवाली अक्टूबर महीने की याद दिला रही है। जब उन्होंने करीब एक लाख करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।
संबंधित खबरें
2. 🌍 World Bank ने दी बड़ी चेतावनी! आसान नहीं है, चीनी अर्थव्यवस्था में सुधार ?
ये भी पढ़ें: भारत ने बनाया दुश्मन देशों का काल, तीन वेरियेंट वाला एंटी रेडिएशन मिसाइल सिस्टम RUDRAM
2: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख में बदलाव:
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने साल 2025 के दौरान मॉनिटरी पॉलिसी पर सख्त रुख का संकेत दिया है, जिसने बाजार के मूड को खराब कर दिया है। बाजार अगले वित्त वर्ष के दौरान ब्याज में तीन से चार कटौती करने का उम्मीद कर रहा था। पर हमें यह भी नहीं पता है कि अगले साल दो बार ब्याज दरों में कटौती होगी या नहीं।
3: डॉलर के मुकाबले रुपए में ऐतिहासिक गिरावट:
विदेशी करेंसी बाजार में भारतीय रुपए पर साफ दबाव दिख रहा है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए का वैल्यू शुक्रवार को करीब ₹85.1050 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गई। इस साल डॉलर के मुकाबले रुपए में 2 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें: भारत में HAMMER हथियार के निर्माण के लिए फ्रांस के Safran और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के बीच साझेदारी की घोषणा!
4: बाजार में जमकर हुई मुनाफा वसुली:
मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में गिरावट के पीछे जमकर हुई मुनाफा वसुली को मान रहे हैं। Nifty Midcap और Smallcap इंडेक्स आज 2 प्रतिशत तक गिर गए। ऐसे में निवेशकों को मार्केट में निवेश करने के लिए और भी सतर्क रहना होगा।
Disclaimer: यह लेख सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। News Subah Ki ने पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है, और न ही उनकी सटीकता की गारंटी देता है। व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत हैं, और आवश्यक रूप से News Subah Ki के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। पाठक विवेक का प्रयोग करें

Post a Comment