News Subah Ki: Adani Group के शेयरों में यह तेजी मार्केट में सुधार और हाई ट्रेडिंग वॉल्यूम की वजह से देखी गई। वहीं ग्रुप का कहना है कि वह कारोबार के लिए पूंजी जुटाने में कामयाब होगा। ग्रुप के इस आशावादी रुख की वजह से भी इसके स्टॉक्स में तेजी देखी गई। जानकारों के मुताबिक अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी से Adani Group के लिए विदेशी फंडिंग तक पहुंच आसान हो सकती है। इस संभावना को देखते हुए Adani Group के शेयरों में नई खरीदारी हो रही है। और नीचे कुछ मल्टीबैगर कंपनी है, जो आपको मात्र 6 महीने में ही 300% तक का रिटर्न दिया है।
Adani Power Ltd
मंगलवार को अडानी ग्रुप के इस शेयर में सबसे ज्यादा तेजी आई। दोपहर दो बजे तक यह शेयर करीब 18 फीसदी की तेजी के साथ 530.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Adani Green Energy Ltd
इस शेयर में भी 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। दोपहर दो बजे यह शेयर 13.15 की तेजी के साथ 1,006.75 रुपये पर था।
Adani Total Gas Ltd
इस शेयर में भी जबरदस्त तेजी आई। दोपहर दो बजे यह शेयर 7.08% की तेजी के साथ 672.65 रुपये पर था।
Adani Enterprises Ltd
अडानी ग्रुप की यह मुख्य कंपनी है। इस कंपनी के शेयर में भी मंगलवार को तेजी देखी गई। यह शेयर भी दो बजे 6.67% की तेजी के साथ 2,373.50 रुपये पर था।
NDTV
इसमें भी मंगलवार को 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। दोपहर दो बजे यह शेयर 6.47% की तेजी के साथ 148.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Adani Ports
कई दिनों की गिरावट के बाद इस कंपनी को भी मंगलवार को अच्छी खबर मिली। यह शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। दो बजे 5.30% की तेजी के साथ 1,123.15 रुपये पर था।
ACC Ltd
अडानी ग्रुप की इस सीमेंट कंपनी का शेयर भी हरे निशान पर रहा। इसमें भी तेजी आई। मंगलवार दोपहर 2 बजे यह शेयर 3.89% की तेजी के साथ 1,931.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
Ambuja Cements Ltd
अडानी ग्रुप की एक और सीमेंट कंपनी के शेयर में भी मंगलवार को तेजी आई। यह शेयर 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया। दो बजे यह शेयर 3.58% की तेजी के साथ 510.85 रुपये पर था।
Adani Wilmar Ltd
अडानी स्टॉक का यह शेयर भी मंगलवार को हरे निशान पर पहुंच गया। हालांकि सभी स्टॉक में इसमें सबसे कम तेजी आई। दोपहर दो बजे यह शेयर 1.79% की तेजी के साथ 266.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
गिरते बाजार में इन शेयर ने मचाया तहलका, 6 महीने में 300% से ज्यादा तक का रिटर्न!
शेयर मार्केट में इस समय गिरावट के दौर से गुजर रही है। हालांकि मंगलवार को गिरावट पर कुछ ब्रेक लगे और इसमें तेजी दिखाई दी। लेकिन पिछले 6 महीने में सेंसेक्स का रिटर्न नकारात्मक रहा है।
वहीं कई ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक हैं, जिन्होंने गिरते मार्केट में भी निवेशकों की मौज कर दी।पिछले कुछ दिनों से शेयर मार्केट में गिरावट के बीच मंगलवार को राहत भरी खबर मिली। एक दिन पहले यानी सोमवार को सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिर गया था। पिछला हफ्ता भी मार्केट में गिरावट भरा रहा।
पिछले 6 महीने में सेंसेक्स करीब 5 फीसदी गिर गया है। वहीं एक महीने में इसमें 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। बात अगर एक जनवरी 2025 से लेकर अब तक की करें तो भी सेंसेक्स और निफ्टी नुकसान में रहा है। वहीं दूसरी ओर स्टॉक मार्केट में कई ऐसे शेयर हैं, जो मल्टीबैगर बने हुए हैं। इन्होंने गिरते बाजार में भी निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है।
इनमें Blue Coast Hotels, Iris Business, Aarvee Denims, BGR Energy आदि शामिल हैं। जो पिछले 6 महीने में जहां मार्केट में गिरावट हो रही है, वहीं इन शेयरों ने 300% से ज्यादा तक का रिटर्न दिया है। कई शेयरों में लगातार अपर सर्किट लग रहा है।
Blue Coast Hotels
इस शेयर की कीमत 23.16 रुपये है। आज मंगलवार को इसमें 2 फीसदी का अपर सर्किट लगा। पिछले एक महीने में इस शेयर का रिटर्न 100 फीसदी से ज्यादा रहा है। यानी एक महीने में इसने निवेशकों को दोगुने से ज्यादा कर दिया है। वहीं बात अगर 6 महीने की करें तो इतने समय में इसने 150 फीसदी से ज्यादा मुनाफा दिया है।
Iris Business Services Ltd
इस शेयर में भी मंगलवार को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। हालांकि बाद में इसकी कीमत में उतार-चढ़ाव आता रहा। मंगलवार सुबह 11:30 बजे तक इसकी कीमत 575 रुपये थी। पिछले एक महीने में इसने निवेशकों को करीब 28 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीने में इसका रिटर्न 128 फीसदी से ज्यादा रहा है।
Aarvee Denims and Exports Ltd
इस शेयर ने मार्केट में धूम मचाई हुई है। हालांकि मंगलवार को इसमें 2 फीसदी का लोअर सर्किट लगा, लेकिन इससे पहले इसमें लगातार तेजी रही है। मंगलवार को लोअर सर्किट के बाद यह शेयर 131.52 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसने एक महीने में 37.54% रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीने में इसका रिटर्न 323.85 फीसदी रहा है।
BGR Energy Systems Ltd
इस शेयर में भी लगातार तेजी आ रही है। पिछले कई दिनों से इसमें दो फीसदी का अपर सर्किट लग रहा है। मंगलवार को भी इसमें 2 फीसदी का अपर सर्किट लगा। इसके साथ ही इसकी कीमत 123.80 रुपये पर पहुंच गई। एक महीने में इस शेयर ने 76.66 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीने में इसका रिटर्न करीब 166 फीसदी रहा है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत समीक्षा या ब्रोकिंग कंपनियों के आधार पर हैं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं, कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदलती रहती हैं।