रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपनी नई Scram 440 बाइक लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹2.08 लाख रुपये है। इसमें 440cc का जबरदस्त इंजन दिया गया है, जो ज्यादा पावर और नए फीचर्स से लैस हैं। यह दो वेरियंट्स में बाजार उपलब्ध है, पहला फोर्स और दूसरा है, ट्रेल!
![]() |
रॉयल एनफील्ड का Scram 440 बाइक |
News Subah Ki: भारत की दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने रॉयल एनफील्ड Scram 440 (Royal Enfield Scram 440) लॉन्च कर दी है। कंपनी ने 440 सेगमेंट में इस बाइक को पेश किया है। और अब इसे इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की शुरुआती कीमत ₹2.08 लाख रुपये है। इस बाइक की खास बात है, कि यह कंपनी की बेहद पॉपुलर ऑफरोडर रॉयल एनफील्ड हिमालयन (Royal Enfield Himalayan) पर आधारित है। यह नया मॉडल का रॉयल एनफील्ड Scram 440 अपने पुराने मॉडल को ही रिप्लेस करेगा, जो 411cc इंजन के साथ आता है।
यानी नए मॉडल वाले रॉयल एनफील्ड में आपको पहले से ज्यादा पावरफुल 440cc का इंजन मिलेगा। बड़े इंजन के अलावा नए मॉडल में ज्यादा पावर, फीचर्स और नए कलर ऑप्शन भी मिलेंगे। Scram 440 को पहले Motoverse 2024 में शोकेस किया गया था। नए मॉडल के डिजाइन की बात करें तो इसकी डिजाइन आउटगोइंग यानि पुराने Scram 411 की तरह ही है। रॉयल एनफील्ड कंपनी ने इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है।
Scram 440 बाइक में मिलते हैं, ये फीचर्स:
✅ स्विचैबल एबीएस (ABS)
✅ बहुत ही बेहतरीन LED Headlights
✅ 795mm की शानदार सीट हाइट
✅ 200mm का बढ़िया ग्राउंड क्लीयरेंस
✅ 10 किलो तक की पैलोड ले जाने की कैपिसिटी
![]() |
रॉयल एनफील्ड का Scram 440 बाइक |
रॉयल एनफील्ड Scram 440 बाइक का स्पेसिफिकेशंस:
✅ नई रॉयल एनफील्ड Scram 440 में अपग्रेडेड 443cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।
✅ यह इंजन 25.4 BHP पावर और 4,000 RPM पर 34 NM टॉर्क जेनरेट करने के लिए रेटेड है।
✅ नया मॉडल वाला रॉयल एनफील्ड पुरान की तुलना में 6.5 प्रतिशत अधिक टॉर्क जेनरेट कर सकता है।
✅ रॉयल एनफील्ड ने बेहतर स्टेबिलिटी के लिए एक नया पुल टाइप क्लच जोड़ा है।
✅ Scram 440 को फ्रंट में 41mm टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक के साथ स्प्लिट क्रैडल फ्रेम्स दिए गए हैं।
✅ बाइक को 300mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS के साथ अपग्रेड किया गया है, जो पीछे की तरफ स्विच किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: भारतीय सेना के अर्जुन और भीष्म जैसे मेन बैटल टैंकों की रफ्तार और ताकत के आगे बेबस और लाचार नजर आएगा, पाकिस्तान!
संबंधित खबरें
2. TVS के iQube या Bajaj के Chetak 3503 में से डेली रनिंग के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट?
![]() |
रॉयल एनफील्ड का Scram 440 बाइक |
यह Scram 440 बाइक 2 वेरियंट्स में उपलब्ध:
रॉयल एनफील्ड ने अपने इस Scram 440 बाइक को इंडियन मार्केट 2 वेरियंट्स में लॉन्च किया है, आप इस बाइक को दोनों वेरियंट्स में खरीद सकते हैं। इन दोनों वेरियंट्स के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान करते हैं।
1. रॉयल एनफील्ड का Scram 440 ट्रेल बाइक!
2. रॉयल एनफील्ड का Scram 440 फोर्स बाइक!
इसे भी देखें: कराची समेत पूरे पाकिस्तान को तबाह कर सकता है मात्र कुछ ही मिनटों में, INS Vikrant युद्धपोत स्ट्राइक ग्रुप!
1. रॉयल एनफील्ड का Scram 440 ट्रेल बाइक!
रॉयल एनफील्ड के इन Scram 440 ट्रेल बाइक एक एंट्री लेवल वेरियंट है, जिसकी कीमत लगभग ₹2.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस वेरियंट्स में आपको अलॉय व्हील्स के बजाय स्पोक्ड व्हील्स मिलते हैं। इसके कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे कंपनी ने दो कलर में पेश किया है, जिससे ट्रेल वेरियंट को आप ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शंस में खरीद पाएंगे।
2. रॉयल एनफील्ड का Scram 440 फोर्स बाइक:
अब बात करते हैं, रॉयल एनफील्ड के Scram 440 फोर्स वेरियंट की। इस वेरियंट की कीमत लगभग ₹2.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस वेरियंट में आपको स्पोक्ड की जगह अलॉय रिम्स मिलेंगे। साथ ही इसमें ट्रिपर नेविगेशन पॉड भी मिलता है। फोर्स वेरियंट कंपनी तीन कलर ऑप्शंस में बाजार में पेश किया है। आप इसे ब्लू, ग्रे और टील कलर ऑप्शंस में खरीद सकेंगे।
Disclaimer: यह लेख इंटरनेट पर आधारित है। इस लेख में लेखक की तरफ से कई त्रुटियां हो सकती हैं, इसलिए 100% सही होने की गारंटी नहीं दिया जा सकता है। इसीलिए इस लेख पर किसी प्रकार का दावा या क्लेम नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह अनुचित एवम् अमान्य माना जायेगा।