![]() |
विश्व के 10 सबसे ताकतवर देशों की सूची (लिस्ट) |
News Subah Ki: आज जब दुनिया के हर कोने में संघर्ष, तनाव और सैन्य टकराव की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में हर देश अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में लगा हुआ है। ग्लोबल फायरपावर (GFP) की रिपोर्ट 2025 के अनुसार, उन देशों की सूची जारी की गई है, जो ज्यादा टैंक, मिसाइलें, एयरक्राफ्ट और सैन्य दृष्टिकोण से दुनिया में सबसे अधिक प्रभावशाली माने जाते हैं। इस रैंकिंग में पावर इंडेक्स (Power Index Score) के आधार पर देशों को क्रमबद्ध किया गया है, जितना कम यह स्कोर होता है, उतनी ही देश की ताकत अधिक मानी जाती है। टॉप 10 देशों की लिस्ट में कहां है भारत और पाकिस्तान! आइए जानते हैं, पूरे विस्तार से लिस्ट के बारे में।
संबंधित खबरें
1. ₹10,000 से कम बजट में खरीदें, POCO के 108MP तक के DSLR जैसे कैमरा वाले ये 5 शानदार स्मार्टफोन!
2. भारतीय बाजारों में लॉन्च के लिए तैयार Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन, जाने इसकी कीमत और खासियत!
3. 6,000mAh🔋बैटरी वाला Realme का शानदार 5G स्मार्टफोन मिल रहा है, ₹15 हजार से भी कम कीमत में!
टॉप 10 सबसे शक्तिशाली देश और उनकी सैन्य शक्ति (2025):
1. 🇺🇸 अमेरिका का Power Index:
0.0744
यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) के पास कुल सैन्यकर्मी की संख्या 21 लाख 27 हजार 500 है। अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा और सबसे बेहतरीन 13,043 एयरक्राफ्ट हैं, जबकि 4,640 टैंक भी मौजूद हैं। अमेरिकी की विशेषता है कि इसके पास दुनिया की सबसे बड़ी वायु सेना (जिसमे दुनिया के सबसे आधुनिक फाइटर जेट्स) और वैश्विक सैन्य आधार है। जिससे वह दुनिया के पॉवर इंडेक्स में पहले स्थान पर कब्जा जमाएं बैठा हुआ है।
2. 🇷🇺 रूस का Power Index: 0.0788
3. 🇻🇳 चीन का Power Index: 0.0788
अमेरिका से ट्रेड वॉर में शामिल चीन के पास दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना है। चीन के पास कुल सैन्यकर्मी की संख्या 31 लाख 70 हजार है। इसके पास 3,309 एयरक्राफ्ट हैं, जबकि 6,800 टैंक भी मौजूद हैं। चीन मौजूदा समय के दुनिया में तेजी से उभरती हुई सैन्य-तकनीकी शक्ति है।
4. 🇮🇳 भारत का Power Index: 0.1184
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था वाला देश है। जिसकी वजह से इसकी सैन्य ताकत भी काफी मजबूत हुई है। भारत के पास कुल सैन्यकर्मी की संख्या लगभग 51 लाख 37 हजार 550 के करीब है। इसके पास 2,229 एयरक्राफ्ट हैं, जबकि 4,201 टैंक भी मौजूद हैं। भारत की एक विशेषता है कि मौजूदा समय में दुनिया की सबसे बड़ी सैन्यकर्मीयो वाली सेना है। और दुनिया के पॉवर इंडेक्स में 4th पोजीशन हासिल किए हुए हैं।
5. 🇰🇷 दक्षिण कोरिया का Power Index: 0.1656
दक्षिण कोरिया और चीन से जारी तनाव के बीच दक्षिण कोरिया ने दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की सूची में 5वां स्थान हासिल किया है। इसके पास कुल सैन्यकर्मियों की संख्या 38 लाख 20 हजार है। दक्षिण कोरिया के पास 1,592 एयरक्राफ्ट हैं, जबकि 2,236 टैंक भी मौजूद हैं। यह अपनी अधिकतर सेना को उत्तर कोरिया की सीमा पर तैयार रखता है।
6. 🇬🇧 यूनाइटेड किंगडम का Power Index: 0.1785
यूनाइटेड किंगडम यानि ब्रिटेन के पास कुल सैन्यकर्मी की संख्या लगभग 11 लाख 8 हजार 860 के करीब है। इसके पास महज 631 एयरक्राफ्ट हैं, जबकि सिर्फ 227 टैंक मौजूद हैं। हालांकि, इसकी विशेषता यह है, कि इनके पास अत्याधुनिक तकनीक मौजूद है। और यह दुनिया के पॉवर इंडेक्स में 6वां स्थान हासिल किया हुआ है।
7. 🇫🇷 फ्रांस का Power Index: 0.1878
यूरोपीय देश फ्रांस के पास कुल सैन्यकर्मी की संख्या 3 लाख 76 हजार है। इसके पास महज 976 एयरक्राफ्ट हैं, जबकि सिर्फ 215 टैंक मौजूद हैं। हालांकि, इसकी विशेषता यह है कि यूरोप में इसका मजबूत सैन्य प्रभाव है। और यह दुनिया के पॉवर इंडेक्स में नम्बर 7 पर आता है।
8. 🇯🇵 जापान का Power Index: 0.1839
एशिया के सबसे ज्यादा विकसित देशों में शामिल जापान के पास कुल सैन्यकर्मियों की संख्या लगभग 3 लाख 28 हजार 150 के करीब है। इनके पास कुल 1,443 एयरक्राफ्ट हैं, जबकि 521 टैंक मौजूद हैं।
9. 🇹🇷 तुर्किए का Power Index: 0.1902
तुर्किए के पास कुल सैन्यकर्मियों की संख्या लगभग 8 लाख 83 हजार 900 के करीब है। इसके पास 1,083 एयरक्राफ्ट हैं, जबकि 2,238 टैंक मौजूद हैं। इसकी विशेषता यह है कि यह देश मध्य-पूर्व और यूरोप के बीच मजबूत सैन्य ताकत रखता है।
10. 🇮🇹 इटली का Power Index: 0.2164
NATO के सहयोगी देशों में शामिल इटली के पास कुल सैन्यकर्मियों की संख्या लगभग 2 लाख 80 हजार के करीब है। इसके पास 729 एयरक्राफ्ट हैं, जबकि 200 टैंक भी मौजूद हैं। और यह दुनिया के पॉवर इंडेक्स में टॉप 10 में कब्जा जमाएं बैठा है
विशेष जानकारी:
भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान टॉप 10 की लिस्ट से बाहर है। ग्लोबल फायरपावर (GFP) की रिपोर्ट 2025 के अनुसार पाकिस्तान 12वें स्थान पर है। उसका Power Index स्कोर 0.2513 है। पाकिस्तान के पास कुल सैन्यकर्मियों की संख्या 17 लाख 4 हजार है।
ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग कैसे तय होती है?
ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग (GFP Index) किसी देश की केवल सेना की संख्या के आधार पर रैंकिंग नहीं करता, बल्कि यह 60 से अधिक मापदंडों को ध्यान में रखता है। इनमें निम्नलिखित बातों पर खासा ध्यान दिया जाता है, जो इस प्रकार है।
✅ सक्रिय सैनिकों की संख्या
✅ वायु, जल और थल बल की क्षमता
✅ लॉजिस्टिक्स और संसाधन
✅ डिफेंस बजट
✅ जिओ-स्ट्रैटेजिक लोकेशन
✅ प्राकृतिक संसाधनों तक पहुंच
इसलिए यह इंडेक्स केवल हथियारों की गिनती नहीं करता, बल्कि सैन्य संगठन, तत्परता और तकनीक को भी परखता है, तब जाकर यह ग्लोबल फायरपावर (GFP) इंडेक्स या रैंकिंग तैयार होता है।
Disclaimer: यह लेख इंटरनेट पर आधारित है। इस लेख में लेखक की तरफ से कई त्रुटियां हो सकती हैं, इसलिए 100% सही होने की गारंटी नहीं दिया जा सकता है। इसीलिए इस लेख पर किसी प्रकार का दावा या क्लेम नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह अनुचित एवम् अमान्य माना जायेगा।