![]() |
विश्व के प्रमुख गेहूं उत्पादक देश |
पूरे दुनिया में गेहूं उत्पादन में कौन सा देश आगे है, आइए जानते हैं कि किस देश ने कितना गेहूं पैदा किया और भारत पाकिस्तान में से कौन आगे है और कौन पीछे है।
News Subah Ki: गेहूं दुनिया के प्रमुख खाद्य पदार्थों वाले अनाजों में से एक है, जो न सिर्फ भोजन का मुख्य हिस्सा है, बल्कि कई देशों की कृषि उसके अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है। वैश्विक स्तर पर हर साल अरबों टन गेहूं का उत्पादन होता है, और कुछ देश इस उत्पादन में सबसे आगे हैं। अमेरिकी कृषि विभाग की फॉरेन एग्रीकल्चर सर्विस (FAS) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में दुनिया भर में कुल 796.85 मिलियन मीट्रिक टन (लगभग 79 करोड़ 68 लाख 50 हजार मीट्रिक टन) गेहूं का उत्पादन हुआ। इस रिपोर्ट के अनुसार, आइए जानते हैं पूरे विस्तार से कि किस देश ने कितना गेहूं का उत्पादन किया और पाकिस्तान भारत से कितना पीछे है।
दुनिया का सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादक देशों की सूची:
![]() |
दुनिया का सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादक देशों की सूची |
संबंधित खबरें
1. चीन
चीन दुनिया में सबसे ज्यादा गेहूं उगाने वाला देश है। साल 2024 में यहां 14.01 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ, जो वैश्विक उत्पादन का लगभग 18% है। चीन की विशाल भूमि और उन्नत कृषि तकनीकों ने इसे शीर्ष पर बनाए रखा है।
2. यूरोपीय यूनियन
दूसरे स्थान पर यूरोपीय यूनियन है, जिसमें कई विकसित देश शामिल हैं। सामूहिक रूप से EU देशों ने 12.10 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन किया, जो कुल वैश्विक उत्पादन का लगभग 15% है।
3. भारत
भारत गेहूं उत्पादन में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। यहां 2024 में 11.32 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं पैदा हुआ, जो वैश्विक उत्पादन का लगभग 14% है। भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और विशाल कृषि भूमि इस योगदान का मुख्य आधार हैं।
![]() |
गेहूं उत्पादन में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है, भारत |
यह भी पढ़ें
4. रूस
रूस ने साल 2024 में 8.16 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन किया, जो वैश्विक स्तर पर लगभग 10% है। यह देश अपने बड़े भू-भाग और ठंडी जलवायु का लाभ उठाकर कृषि उत्पादन में मजबूत स्थिति बनाए हुए है।
5. अमेरिका
तकनीकी रूप से उन्नत अमेरिका में साल 2024 में लगभग 5.36 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं पैदा हुआ, जो वैश्विक उत्पादन का लगभग 7% हिस्सा है। अमेरिका की मशीनरी और वैज्ञानिक तरीकों पर आधारित खेती इसे उत्पादकता में आगे रखती है।
भारत का देसी एंटी एयर डिफेंस सिस्टम KUSHA जो S-400, आयरन डोम, और पैट्रियट को भी मात दे देगा!
6. कनाडा
कनाडा ने 2024 में लगभग 3.49 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन किया था। इसकी ठंडी जलवायु के बावजूद यहां गेहूं की उपज अच्छी रहती है।
7. ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में करीब 3.41 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ था। यह देश सूखे इलाकों और बड़े खेतों के कारण गेहूं का एक प्रमुख उत्पादक और निर्यातक भी है।
![]() |
भारत की तुलना में पाकिस्तान का उत्पादन लगभग तीन गुना कम |
8. पाकिस्तान
पाकिस्तान में 2024 में 3.15 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ था। भारत की तुलना में पाकिस्तान का उत्पादन लगभग तीन गुना कम है, हालांकि वहां सिंचाई व्यवस्था अच्छी है और वहां गेहूं मुख्य फसल है। वेरे
9. यूक्रेन
रूस के साथ युद्ध के बावजूद यूक्रेन ने 2.34 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन साल 2024 में किया है। और यह सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादन के सूची में नौवां स्थान पर रहा है। और युद्ध के दौरान भी अपने निर्यात को जारी रखा है
भारत ने बनाया दुश्मन देशों का काल, तीन वेरियेंट वाला एंटी रेडिएशन मिसाइल सिस्टम "RUDRAM"
10. तुर्की
तुर्की ने 2024 में 1.90 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन किया है। और यह सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादन के सूची में दसवें स्थान पर रहा है।
भारत दुनिया के सबसे बड़े गेहूं उत्पादक देशों में शामिल है, जबकि पाकिस्तान अब भी गेहूं उत्पादन के मामले में भारत से पीछे है। लेकिन दक्षिण एशिया में दोनों देशों की कृषि प्रणाली इस बात को दर्शाती है कि अनाज उत्पादन सिर्फ जमीन और मेहनत ही नहीं, बल्कि तकनीक, सिंचाई और नीति पर भी निर्भर करता है।
Disclaimer: यह लेख इंटरनेट पर आधारित है। इस लेख में लेखक की तरफ से कई त्रुटियां हो सकती हैं, इसलिए 100% सही होने की गारंटी नहीं दिया जा सकता है। इसीलिए इस लेख पर किसी प्रकार का दावा या क्लेम नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह अनुचित एवम् अमान्य माना जायेगा।