HTT-40 Aircraft Developed by HAL: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा विकसित किया गया यह HTT-40 विमान अब भारतीय वायुसेना (IAF) के पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए अहम भूमिका निभाएगा। भारतीय वायुसेना (IAF) का यह स्वदेशी विमान 2 सीटों वाला टर्बोप्रॉप विमान है, जो उच्चतम रफ्तार, आधुनिक एवियोनिक्स और सुरक्षा सुविधाओं से लैस है।
![]() |
| भारत का हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर-40 (HTT-40) ट्रेनर विमान। |
News Subah Ki: भारत के लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा बनाए गए पहले हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर-40 (HTT-40) सीरीज के प्रोडक्शन विमान TH 4001 ने शुक्रवार को बेंगलुरु में उड़ान भरी। यह विमान भारतीय वायुसेना (IAF) की आने वाली पीढ़ी (Next-Gen) के वायु योद्धाओं को प्रशिक्षित करने में अहम भूमिका निभाएगा।
बता दें कि भारतीय वायुसेना (IAF) ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ कुल 70 HTT-40 ट्रेनर विमानों की सप्लाई के लिए करार किया है। HTT-40 ट्रेनर विमान ने अपनी पहली उड़ान साल 2016 में भरी थी, और 2022 में इसे सिस्टम लेवल सर्टिफिकेशन मिल गया था। और अब जाकर भारतीय वायुसेना (IAF) के ट्रेनिंग लाइन में शामिल हुआ है।
Highlights
✅ हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा बनाए गए पहले HTT-40 ट्रेनर विमान TH 4001 ने शुक्रवार को बेंगलुरु में उड़ान भरी।
✅ हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर-40 (HTT-40) ट्रेनर विमान ने अपनी पहली उड़ान 31 मई 2016 को भरी थी।
✅ भारतीय वायुसेना ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ कुल 70 HTT-40 ट्रेनर विमानों की सप्लाई के लिए करार किया है।
✅ भारतीय वायुसेना के HTT-40 पूरी तरह से हवा में कलाबाजी (Acrobatics) करने वाला 2 सीटों वाला टर्बोप्रॉप विमान है।
✅ हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर-40 ट्रेनर विमान लगभग 450 किमी/घंटा के गति से 19,685 फुट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है।
![]() |
| भारत का हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर-40 (HTT-40) ट्रेनर विमान। |
क्या है, HTT-40 ट्रेनर विमानों की खासियत?
भारतीय वायुसेना के HTT-40 ट्रेनर विमान एक पूरी तरह से हवा में कलाबाजी (Acrobatics) करने वाला और 2 सीटों वाला टर्बोप्रॉप इंजन वाला विमान है। इस ट्रेनी एयरक्राफ्ट को हिंदुस्तान एरोनॉटिक लिमिटेड (HAL) के विमान अनुसंधान और डिजाइन केंद्र ने भारतीय सशस्त्र बलों (Indian Armed Forces) की जरूरतों को ध्यान में रखकर स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। यह विमान बेसिक फ्लाइट ट्रेनिंग, एक्रोबैटिक्स, इंस्ट्रूमेंट फ्लाइंग और रात में उड़ान भरने का प्रशिक्षण देने के लिए बनाया गया है। इस ट्रेनर विमान में अत्याधुनिक ग्लास कॉकपिट, आधुनिक एवियोनिक्स और नवीनतम सुरक्षा सुविधाएं से लैस किया गया हैं, जैसे जीरो-जीरो इजेक्शन सीट आदि भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
![]() |
| भारत का हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर-40 (HTT-40) ट्रेनर विमान। |
क्या है, इस HTT-40 ट्रेनर विमानों की मुख्य विशेषता:
इस हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर-40 (HTT-40) ट्रेनर विमान में हनीवेल गैरेट TPE-331/12B टर्बोप्रॉप इंजन लगा हुआ है, जो 1,100 HP (820KW) की ताकत प्रदान करता हैं। इस विमान की लंबाई 10.5 मीटर (34 फीट 5.5 इंच) और ऊंचाई 3.4 मीटर (11 फीट 1.75 इंच) है। इसके पंखों का फैलाव करीब 11 मीटर (36 फीट 1 इंच) और इस विमान का कुल वजन लगभग 2,800 किलोग्राम के करीब है। यह ट्रेनर विमान का ईंधन छमता लगभग 450 से 500 लीटर तक का है। इसका उड़ान रेंज लगभग 1,000 किलोमीटर के करीब का है।
इस ट्रेनर विमान का अधिकतम रफ्तार लगभग 450 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब है। यह विमान 6 किलोमीटर की ऊंचाई (यानि 19,685 फुट) तक उड़ान भर सकता है। HTT-40 ट्रेनर विमान ने अपनी पहली उड़ान 31 मई 2016 को भरी थी और 6 जून 2022 को सिस्टम लेवल सर्टिफिकेशन हासिल किया था। भारतीय वायुसेना (IAF) ने हिंदुस्तान एरोनॉटिक लिमिटेड (HAL) के साथ 70 HTT-40 विमान की सप्लाई के लिए अनुबंध किया है। सभी 70 विमानों की सप्लाई 2030 तक पूरी हो जानी है। इस सौदे में एक फुल मिशन सिम्युलेटर भी शामिल है, जो पायलटों को जमीन पर ही विभिन्न उड़ान प्रोफाइल का अभ्यास करने में मदद प्रदान करेगा।
यह भी पढ़ें: चीन-पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों का कब्रगाह बना देगा? भारतीय बेड़े में शामिल होने वाला इजरायली Sky Sting मिसाइल!
यह विमान 'आत्मनिर्भर भारत' की ओर एक और कदम:
भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए HTT-40 ट्रेनर विमान का निर्माण भारत की रक्षा और विमानन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह विमान भारत सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को साकार करता है। हिंदुस्तान एरोनॉटिक लिमिटेड (HAL) द्वारा स्वदेशी तकनीक से विकसित यह विमान न केवल भारतीय वायुसेना (IAF) की ताकत बढ़ाएगा, बल्कि देश के रक्षा उत्पादन को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। HTT-40 ट्रेनर विमान की सफल उड़ान और इसका प्रोडक्शन शुरू होना भारतीय रक्षा क्षेत्र (Indian Defence Sector) के लिए एक मील का पत्थर साबित होने वाला है।
Disclaimer: यह लेख सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। News Subah Ki ने पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है, और न ही उनकी सटीकता की गारंटी देता है। व्यक्त किए गए विचार व्यक्तिगत हैं, और आवश्यक रूप से News Subah Ki के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। पाठक विवेक का प्रयोग करें।



Post a Comment