Israeli Sky Sting missile to be included in Indian fighter jets: इजराइल के रक्षा क्षेत्र की कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स (RADS) ने एक बहुत ही खतरनाक लंबी दूरी की बियॉंड-विज़ुअल-रेंज वाली हवा से हवा में मार (LR-BVRAAM) करने वाली मिसाइल विकसित किया है। इस छठी-पीढ़ी (6th Gen) के मिसाइल का नाम इजरायली कंपनी ने "Sky Sting" रखा है।
![]() |
| इजराइल द्वारा विकसित (LR-BVRAAM) स्काई स्टिंग मिसाइल! |
News Subah Ki: इजराइल की कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स (RADS) ने एक बहुत ही खतरनाक लंबी दूरी (long-range) के बियॉंड-विज़ुअल-रेंज (BVR) वाली हवा से हवा में मार करने वाला मिसाइल विकसित किया है। इस मिसाइल का नाम इजरायली कंपनी ने "Sky Sting" (स्काई स्टिंग) रखा हुआ है। इस मिसाइल को इसके पुराने रूप “Sky Spear” के बाद पेश किया गया हैं, और इसे छठी-पीढ़ी (6th Gen) के लंबी दूरी का बियॉंड-विज़ुअल-रेंज वाली एअर-टू-एयर मिसाइल (LR-BVRAAM) के रूप में प्रचारित किया जा रहा है।
इस इजरायली लॉन्ग रेंज बियॉंड-विज़ुअल एयर-टू-एयर मिसाइल (LR-BVRAAM) का रेंज करीब 250 कि.मी. के लगभग हैं। 'न्यूज सुबह की' के खबरों के मुताबिक इस छठी-पीढ़ी (6th Gen) के स्काई स्टिंग मिसाइल (Sky Sting) को भारत बहुत जल्द खरीदने वाला है और इस मिसाइल को भारतीय वायुसेना के राफेल फाइटर जेट्स , सुखोई SU-30 MKI और तेजस MK-1A लड़ाकू विमानों के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। जिससे इन लड़ाकू विमानों का रेंज में अकल्पनीय रूप से बढ़ोत्तरी होगी।
Highlights
✅ इजरायली कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स (RADS) ने एक बहुत ही खतरनाक स्काई स्टिंग मिसाइल विकसित किया है।
✅ इस इजरायली लॉन्ग रेंज बियॉंड-विज़ुअल एयर-टू-एयर मिसाइल (LR-BVRAAM) का रेंज करीब 250 कि.मी. के लगभग हैं।
✅ इजराइल द्वारा निर्मित इस स्काई स्टिंग मिसाइल को दुनिया के सबसे बेहतरीन छठी-पीढ़ी (6th Gen) के मिसाइलों में शुमार किया जाता हैं।
✅ खबरों के मुताबिक यह स्काई स्टिंग (Sky Sting) मिसाइल बहुत जल्द भारतीय वायुसेना में शामिल होगा।
✅ इसे भारतीय वायुसेना के राफेल फाइटर जेट्स, सुखोई SU-30 MKI और तेजस MK-1A लड़ाकू विमानों के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा।
इजरायली स्काई स्टिंग मिसाइल की मुख्य विशेषता:
![]() |
| इजराइल द्वारा विकसित (LR-BVRAAM) स्काई स्टिंग मिसाइल! |
इजराइल द्वारा निर्मित इस स्काई स्टिंग मिसाइल को दुनिया के सबसे बेहतरीन छठी-पीढ़ी (6th Gen) के मिसाइलों में शुमार किया जाता हैं। आइए जानते हैं, इस स्काई स्टिंग मिसाइल की कुछ खास विशेषताएं।
स्काई स्टिंग का प्रकार: यह लंबी दूरी की बियॉंड-विज़ुअल एयर-टू-एयर (BVRAAM) मिसाइल है।
स्काई स्टिंग के निर्माता: इस मिसाइल के निर्माण करने वाली कंपनी का नाम राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स (RADS) इजराइल हैं।
स्काई स्टिंग मिसाइल की रेंज : मीडिया और निर्माताओं के बयानों के अनुसार इस मिसाइल की रेंज लगभग 250 कि.मी. तक का है।दावा किया जाता हैं, कि वास्तविक युद्ध स्थिति में व्यवहार्य न-एस्केप जोन अलग हो सकता है।
स्काई स्टिंग मिसाइल की प्रोपल्शन/डिज़ाइन: तीन-पल्स सॉलिड-रॉकेट मोटर की सूचना मिली है। इसका उद्देश्य अलग-अलग चरणों में ऊर्जा प्रबंधन करके लंबी दूरी और अन्तिम चरण में तेज़ मैन्यूवेर देना है।
स्काई स्टिंग मिसाइल की गाइडेंस/सेंसिंग: INS के साथ दो तरफ़ा डाटालिंक और RF/आश्रित/होमिंग क्षमताओं का उल्लेख किया जाता है। (ज़रूरती-स्थितियों में proximity/impact फ्यूज़)।
संबंधित खबरें
1. भारतीय सेना का बहुत ही खतरनाक है, ये स्वदेशी "नाग" एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM)?
2. चीन की सबसे आधुनिक कहे जाने वाली 'किलर मिसाइल' YJ-21, जब टकराएगी भारतीय "ब्रह्मोस" से तो क्या होगा?
4. भारत ने की ब्रह्मोस लॉन्ग रेंज एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण, पाकिस्तान में मचा हड़कंप!
5. दुश्मन देशों में खौफ पैदा करने के लिए, भारत के DRDO ने विकसित किया शौर्य हाइपरसोनिक मिसाइल!
स्काई स्टिंग मिसाइल छठी-पीढ़ी (6th Gen) का गेम चेंजर:
रक्षा मामलों की रिपोर्टिंग करने वाली वेबसाइट News Subah Ki के रिपोर्ट के मुताबिक, राफेल एडवांस डिफेंस सिस्टम (RADS) ने हाल ही में भारतीय वायु सेना (IAF) को स्काई स्टिंग मिसाइल ऑफर की है, जो एक छठी-पीढ़ी (6th Gen) का लॉन्ग-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (LR-BVRAAM) है। इस मिसाइल की रेंज 250 किलोमीटर बताई गई है, जो इसे दुनिया की सबसे लंबी रेंज वाली मिसाइलों में से एक बनाती है। यह मिसाइल न सिर्फ तेजस MK-1A, बल्कि सुखोई SU-30 MKI और राफेल लड़ाकू विमानों जैसे मल्टी-रोल फाइटर जेट्स में भी सेट की जा सकती है।
इस स्काई स्टिंग (Sky Sting) मिसाइल के आ जाने से भारतीय वायु सेना (IAF) की हवा में मारक क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। स्काई स्टिंग (Sky Sting) मिसाइल (LR-BVRAAM) को 2023 में पेरिस एयर शो में पेश किया गया था और अब इसे भारतीय वायु सेना (IAF) के लिए प्रस्तावित किया गया है। इस मिसाइल की खासियत इसका एडवांस्ड गाइडेंस सिस्टम (AGS) और इसका हाई-स्पीड रफ्तार है, जो इसे दुश्मन के फाइटर जेट्स को नेस्तनाबूद करने में सक्षम बनाता है।
![]() |
| ये है (LR-BVRAAM) इजराइल का स्काई स्टिंग और चीन का PL-15 मिसाइल। |
चीनी PL-15 मिसाइल के लिए बड़ी चुनौती:
चीन की PL-15 लॉन्ग रेंज बियॉंड-विज़ुअल एयर-टू-एयर मिसाइल (LR-BVRAAM) की रेंज लगभग 200 किलोमीटर के आसपास है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने इस चीनी मिसाइल का खूब इस्तेमाल किया था। पाकिस्तान ने भी PL-15 मिसाइल को अपने J-10 फाइटर जेट्स में इंटीग्रेट किया हुआ है। इससे भारत को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। लेकिन स्काई स्टिंग (Sky Sting) मिसाइल की 250 किलोमीटर की रेंज PL-15 को पूरी तरह पछाड़ देगी, क्योंकि यह मिसाइल दुश्मन के जेट्स को उसकी रेंज से भी पहले निशाना बना सकती हैं।



Post a Comment