Top News

कच्चे आम के बहुत ही अच्छी, चटपटी और मसालेदार अचार की रेसिपी एवम् बनाने की विधि!

आम का आचार
कच्चे आम के चटपटे एवं मसालेदार आचार 


हेलो दोस्तों✋ 

आइए आज आपको कच्चे आम के बहुत ही स्वादिष्ट एवम् अच्छी मसालेदार चटपटी आम के अचार (Pickle) की रेसिपी और बनाने की बहुत ही सुन्दर और आसान तरीके (विधि) बताते हैं। जिससे आप अपने घर पर ही स्वादिष्ट, चटपटे और मसालेदार आम के आचार बना सकते हैं। इस लेख में आपको आचार की पुरी रेसिपी और जानकारी पूरे विस्तार से दिया गया है, जो आपको बहुत ही आसानी से समझने और बनाने में मदद करती हैं।

 Highlights  

✅ कच्चे आम के बहुत ही स्वादिष्ट एवम् अच्छी मसालेदार चटपटी आम के अचार (Pickle) बनाने की रेसिपी।

✅ इस विधि से आप अपने घर पर ही स्वादिष्ट, चटपटे और मसालेदार आम के आचार (Pickle) बना सकते हैं।

✅ आम के आचार  (Pickle) बनाने में लगने वाली सामग्री और मसाले के साथ साथ बनाने का पहला स्टेज/पड़ाव।

✅  आम के आचार (Pickle) बनाने के लिए सबसे पहले होने वाली पुरी तैयारी  विस्तार से।

तो चलिए शुरुआत (start) करते हैं :

कच्चे आम के टुकड़े, आचार के लिए।
कच्चे आम के कटे हुए टुकड़े 


सबसे पहले आपको कच्चे आम को बहुत ही अच्छे तरीके से धो (Wash) लेना है। फिर आप को जैसे आकार (Shape) के आचार चाहिए, कच्चे आम को वैसे ही आकार में कट/टुकड़े कर लेना है।

याद रखें, कच्चे आम को कट/टुकड़े करने के बाद बिल्कुल भी नहीं धोना (Wash) है। क्योंकि फिर आचार में वो टेस्ट नहीं आएगा जो आना चाहिए?

 संबंधित खबरें 





आम का आचार बनाने का पहला स्टेज:

कच्चे आम के टुकड़े, आचार के लिए।
आम के कटे हुए टुकड़े को धूप में सुखाते हुए 


आपने जो कच्चे आम के कट/टुकड़े करके जो पीसेज बनाए हैं, आचार (Pickle) के लिए उसमें हल्दी और थोड़ा नमक मिक्स करके रात भर के लिए छोड़ दे। फिर सुबह होने के बाद उस कटे हुए आम के टुकड़े को जिसे आपने हल्दी और नमक मिला कर रखे थे, उसे धूप में डाल दें सुखने के लिए। पूरा दिन उसे सुखने दे।

आचार बनाने में लगने वाली सामग्री और मसाले:

राई (Mustard Seeds), सुखा लाल मिर्च (Dried Red Chilli), धनिया (Coriander), जीरा (Cumin), काली मिर्च (Black Pepper), मेथी (Fenugreek), सौंफ (Fennel), अजवाइन (Celery), कलौंजी/काला जीरा (Nigella), नमक (Salt), सरसों का तेल (Mustard Oil) और हल्दी (Turmeric) इत्यादि।

आचार बनाने के लिए सबसे पहले होने वाली तैयारी:

 उदाहरण = 1 किलो कच्चे आम है, तो मसाले की मात्रा ऐसी होनी चाहिए।

                  200 ग्राम राई (Mustard Seeds), 

                  50 ग्राम सुखी लाल मिर्च (Dried Red Chilli)

                 राई और मिर्च को धूप में बढ़िया से सुखा ले। और फिर इसको मिक्सी के इस्तेमाल करके बारीक पाउडर बना लेगे।

                 छोटे चमच (Small Spoon) से बाकी बचे मसाले को पैन में भून (तलना) ले बिना तेल डाले (without oil) भुनने के बाद उसका भी बारीक पाउडर बना ले।

                 याद रहे कि नमक स्वाद अनुसार ही होना चाहिए। 

                अब जो आम के टुकड़े आप सुखने को डाले थे, उसमें हम जो दोनो पाउडर तैयार किए थे, उसे डाल दे। हमें कच्ची घानी सरसों का तेल (Mustard Oil) डालना है। तेल को पकाना नहीं है। उसमें हमें थोड़ा सा हींग (Asafoetida) मिला लेंना होगा क्योंकि इससे अचार जल्दी खराब नहीं होगा और इसका स्वाद भी बढ़ जाएगा।

  ये दिन की बेहतरीन टिप है, हमारा।

आम का आचार
आम का लाजवाब आचार 


आम के आचार का फाइनल स्टेज: 

इन सब चीजों (यानि आम के टुकड़े, मसाले और तेल) को बहुत बढ़िया से मिक्स कर लेना है। और मिक्स करने से पहले एक खास बात याद रखें कि नमक और मिर्च आप अपने स्वाद के अनुसार ही डाले। 

सारी चीजें मिक्स करने के बाद इस आचार (Pickle) को धूप में थोड़ा सूखा दे, फिर सुख जाने के बाद अचार को शीशे की जार में डाल दे, और इस जार में फिर से हमें सरसों का तेल डालना है। याद रखे कि इस आचार (Pickle) के जार को धूप में करीब दस दिन रखना पड़ता है। जिससे आप के आचार (Pickle) पुरी तरह पक जाएंगे, और खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट लगेंगे।

    हो गई, आपकी चटपटी मसालेदार आम के अचार (Pickle) तैयार।

         मुझे उम्मीद है, कि आप सबको ये अच्छा लगेगा। तो फिर मिलते हैं, एक नए अचार (Pickle) की रेसिपी के साथ। 😀


डिस्क्लेमर:

Post a Comment

Previous Post Next Post