इस आधुनिक युग में ग्रह नक्षत्रों के अनुसार हर मां बाप रखे अपने बच्चों का शुभ और यूनिक नाम!

 


News Subah Ki: हर मां-बाप के लिये बच्चे का नाम रखना एक बहुत महत्वपूर्ण और भावनात्मक निर्णय होता है, क्योंकि यह उनके भविष्य, व्यक्तित्व और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है। बच्चों के नामकरण में ग्रह और नक्षत्रों का विशेष महत्व हाेता है, और कहा जाता है कि जन्म के समय चंद्रमा, सूर्य और अन्य ग्रहों की स्थिति से बच्चे का नाम चुना जाता है। यह नाम न केवल शुभ होता है, बल्कि उस ग्रह या नक्षत्र की ऊर्जा को भी बच्चे के जीवन में लाता है।

अपने बच्चों का नाम रखने के कई तरीके हैं, जैसे कि आप उसके नाम के पहले अक्षर के आधार पर उसका नाम चुन सकते हैं, पौराणिक कथाओं से किसी वीर योद्धा या वीरांगना का नाम ले सकते हैं या फिर देवी-देवताओं के प्रचलित नामों में से कोई एक नाम चुन सकते हैं। या फिर अपने बच्‍चे के लिए नाम चुनने का एक और तरीका है कि जिस नक्षत्र में उसका जन्‍म हुआ है, उसी से संबंधित नाम रखें। इस आर्टिकल में हम आपको बच्‍चों के लिए नक्षत्र से जुड़े कुछ प्‍यारे नाम बता रहे हैं। नक्षत्र पर आधारित बच्‍चों के नामों के बारे में जानने से पहले आप यह जान लीजिए कि नक्षत्र क्‍या होते हैं।

जानिए क्‍या होते हैं, ग्रह-नक्षत्र!


बच्चों के नामकरण में ग्रह और नक्षत्रों का विशेष महत्व हाेता है, और कहा जाता है कि जन्म के समय चंद्रमा, सूर्य और अन्य ग्रहों की स्थिति से बच्चे का नाम चुना जाता है। यह नाम न केवल शुभ होता है, बल्कि उस ग्रह या नक्षत्र की ऊर्जा को भी बच्चे के जीवन में लाता है।

नक्षत्र भारतीय ज्योतिष में तारा चिह्न हैं। जब चंद्रमा आकाश में भ्रमण करता है, तो माना जाता है कि वह 27 खंडों या 'चंद्र घरों' से होकर गुजरता है, जिनमें से प्रत्येक घर में एक प्रमुख तारा या नक्षत्र होता है। भारतीय ज्योतिष में इन 27 चंद्र घरों को नक्षत्र के रूप में जाना जाता है, प्रत्येक चंद्र घर को एक नाम दिया गया है। आज हम आपको कुल 27 नक्षत्रों में से कुछ नक्षत्रों से जुड़े बच्‍चों के नाम बता रहे हैं।

 संबंधित खबरें  

1. महाभारत काल के अनसुलझे रहस्‍य: द्रौपदी और श्रीकृष्‍ण के बीच, क्‍या था असली संबंध? क्‍या कर्ण से प्रेम करती थी पांचाली!

2. बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में स्थित 3 हजार साल पुराना नागकूप, यहां पूजन और दर्शन से दूर होते हैं कालसर्प-वास्तु दोष इत्यादि। 

3. महाभारत के ये है वो शापित योद्धा, जिनसे टकराने का मद्दा शायद किसी में नहीं था, परन्तु समय ने उन्हें भी नहीं छोड़ा?

4. जानिए नाखून, दाढ़ी और बाल कटवाने का दिन मान्यताओं और शास्त्रों के अनुसार!

ग्रहों पर आधारित यूनिक और ट्रेडिंग नाम:



यहां हम आपके बच्चों के लिये लाये हैं ग्रहों के आधार पर कुछ यूनिक और ट्रेडिंग नामों (Baby Names Based On planets) की लिस्ट जो इस प्रकार है।

सूर्य: आदित्य, रवि, भानु, मार्तंड

चंद्र: सोम, निशाकर, इंदु, शशि

मंगल: अंगारक, भौम, लोहितांग

बुध: सौम्य, कुमार, ज्ञानेश

गुरु: बृहस्पति, वाचस्पति, देवगुरु

शुक्र: भार्गव, कवि, उशनस्

शनि: शनैश्चर, नील, मंद

नैप्च्यून: वरुण, वरुणाक्ष

यूरेनस: अरुण, अरुणाभ

नक्षत्रों पर आधारित यूनिक और ट्रेडिंग नाम:


अगर आप अपने बेटे या बेटी के लिए नाम देख रहे हैं, तो नक्षत्रों पर आधारित नामों (Baby Names Based On Stars) की सूची जरूर देखें। यहां पर लड़के और लड़कियों के लिए नक्षत्रों से संबंधित कुछ नाम बताए गए हैं।

1. अश्विनी नक्षत्र: 



यह 27 नक्षत्रों में सबसे पहले आता है। इस नक्षत्र में जन्‍म लेने वाले बच्‍चों के लिए चेतन, लक्ष्य, लाव्यांश, लविश, लावण्य, चेतक, लहित और लक्षित नाम हैं।

लड़कियों के लिए चेष्टा, चेतना, लालिमा, लावण्या, लक्षन्या, लक्षिता, लक्ष्मी, ललिका, लतिका और लावणिका नाम मौजूद हैं।

2. भरणी नक्षत्र:



यह दूसरा नक्षत्र है और इससे जुड़े लड़कों के नाम हैं, लीलाचंद्र, लिखिल, लोचन, लोहित, लोकनाथ, लुब्धका, लुहित, लुकेश, लव। और लड़कियों के नाम हैं, लीपाक्षी, लीशा, लेहर, लिखिता, लिपिका, लोहिनी, लोहिता, लोपा और लुनाशा। यदि आपके बेटे या बेटी का जन्‍म भरणी नक्षत्र में हुआ है, तो आप उसे इनमें से कोई एक नाम दे सकते हैं।

3. कृत्तिका नक्षत्र: 

इस नक्षत्र से जुड़े लड़कों के नाम हैं, आकाश, आरुष, आत्रेय, अभिज्ञान, एकान्त, अर्नीत, ईक्ष,

इशरित, ऊर्जित। कृत्तिका नक्षत्र के लिए लड़कियों के नाम हैं, आक्षी, आरिणी, आंचल, अवंतिका, एका, इरा, इशान्या, ऊर्जा, ऊर्वी और उदयांजलि।

4. रोहिणी नक्षत्र: 



इस नक्षत्र से संबंधित लड़कों के नाम हैं, बोमकेश, बिनय, बूरहान, बुम्बा, ओजस, ओम, वदिश, वत्सल, वीर, वीरिंदर, विभव, विलोहित, वनराज, विग्नेश। लड़कियों के लिए नाम हैं, बिपाशा, बूमी, बब्बी, अदिति, ओमश्री, वागीश्वरी, वाणिका, वंशिका, वासवी, वसुधा और विनीता

5. मृगशिरा नक्षत्र: 

मृगशीर्ष नक्षत्र के लिए लड़कों के नामों में कार्तिक, कल्पक, कल्पिन, कमलाज, कौस्तव, कीर्तिकुमार, किंशुक, किराव, किशोर, वेदांत शामिल हैं। इस नक्षत्र से जुड़े लड़कियों के नाम हैं, काबेरी, कादम्बरी, काजल, काम्या, कशिश, कीर्ति, किंजला, वेदांशी और वेणुका।

6. आर्द्रा नक्षत्र: 

7. पुनर्वसु नक्षत्र:

8. पुष्य नक्षत्र: 

9. आश्लेषा नक्षत्र: 

10. मघा नक्षत्र:

11. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र: 

12. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र: 

13. हस्त नक्षत्र: 

14. चित्रा नक्षत्र: 

15. स्वाति नक्षत्र: 

16. विशाखा नक्षत्र: 

17. अनुराधा नक्षत्र: 

18. ज्येष्ठा नक्षत्र: 

19. मूल नक्षत्र: 

20. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र: 

21. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र: 

22. श्रवण नक्षत्र:

23. धनिष्ठा नक्षत्र: 

24. शततारका नक्षत्र:

25. पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र:

26. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र:

27. रेवती नक्षत्र: 

बाकी नक्षत्र पर जो यूनिक और ट्रेंडिंग नामों की जानकारी आपको अगले आर्टिकल में देखने को मिलेगा 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है। News Subah Ki इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post