KKR vs RCB का पहला उद्घाटन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में, IPL 2025 और ड्रीम 11 टीम।

 
IPL 2025, KKR vs RCB First Match

News Subah Ki: IPL 2025 का आरंभ 22 मार्च से होने वाला है। और पहला उद्घाटन मैच KKR vs RCB का होने वाला है। और सीजन के पहले मैच की मेजबानी कोलकाता करने वाला है। ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। KKR पिछले सीजन यानि IPL के 17वे सीजन की चैंपियन है, जबकि बेंगलुरु ने पिछले सीजन के दूसरे हाफ में गजब का प्रदर्शन कर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। यहां आइए IPL 2025 के पहले मैच से पूर्व जान लेते हैं, कि आंकड़ों के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में किसका पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

 Highlights  

🏏 22 मार्च 2025 दिन शनिवार को ईडन गार्डन स्टेडियम में KKR vs RCB

🏏 IPL 2025 के पहले मैच में KKR का पलाड़ा भारी, रिकार्ड भी पक्ष में।

🏏 अभी तक IPL में करीब 34 बार हुआ है, KKR vs RCB

🏏 KKR और RCB की दोनो टीम स्क्वाड इस प्रकार है।

IPL में KKR vs RCB का अभी तक का रिकॉर्ड: 

किन्हीं दो टीमों के बीच से बेहतर टीम का आंकलन करने का सबसे बढ़िया तरीका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड ही हो सकता है। अब तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच अभी तक कुल 34 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 20 बार KKR ने बाजी मारी है, जबकि 14 बार RCB की टीम विजयी रही है। याद दिला दें कि IPL 2024 में दोनों टीमों का 2 बार आमना-सामना हुआ था, जहां दोनों बार KKR ने बाजी मारी थी।

 संबंधित खबरें: 

📲 Oppo ने लाया शानदार प्रदर्शन करने वाला 150MP कैमरा और बेहतरीन डिजाइन वाला, Oppo Find X8 स्मार्टफोन!

📲 Realme के Neo सीरीज का बेहतरीन 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 16GB RAM और 7000mAh बैटरी बैकअप के साथ!

📲 Vivo ने लाया अपना सबसे बेहतरीन और शानदार लुक वाला स्मार्टफोन, Vivo X200 Pro Mini!

पहले मैच में KKR का पलड़ा भारी?

IPL 2025 के सबसे पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। दोनों टीमों के पिछले 7 मुकाबलों पर नजर डालें तो सिर्फ एक बार RCB की टीम विजेता बनी है। यहां तक कि कोलकाता पिछले चार मैचों से लगातार बेंगलुरु को हराती आ रही है। चूंकि आगामी सीजन यानि IPL 2025 में दोनों टीम बदली हुई नजर आएंगी।

इसलिए केवल इतिहास के आधार पर बेहतर टीम का चयन करना सही नहीं। इस बार कोलकाता की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करते दिखेंगे, जिन्हें इंटरनेशनल और डोमेस्टिक लेवल पर कप्तानी का खूब सारा अनुभव है। उनके सामने होगी रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB, जिसमें विराट कोहली, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे इंटरनेशनल स्टार्स मौजूद हैं।



KKR और RCB की दोनो टीम स्क्वाड इस प्रकार है।

RCB का स्क्वाड: 1. रजत पाटीदार (कप्तान)  2. विराट कोहली  3. यश दयाल  4. लियाम लिविंगस्टोन  5. फिल साल्ट  6. जितेश शर्मा  7. जोश हेजलवुड  8. रसिख डार  9. सुयश शर्मा  10. भुवनेश्वर कुमार  11. क्रुणाल पंड्या  12. स्वप्निल सिंह  13. टिम डेविड  14. रोमारियो शेफर्ड  15. नुवान तुषारा  16. मनोज भंडागे  17.  जैकब बेथेल  18. देवदत्त पडिक्कल  19. स्वास्तिक छिकारा  20. लुंगी एनगिडी  21. अभिनंदन सिंह  22. मोहित राठी। 

KKR का स्क्वाड: 1. अजिंक्य रहाणे (कप्तान)  2. वरुण चक्रवर्ती  3. सुनील नरेन  4. आंद्रे रसेल  5. हर्षित राणा  6. रमनदीप सिंह  7. वेंकटेश अय्यर  8. क्विंटन डी कॉक  9. रहमनुल्लाह गुरबाज  10. एनरिक नॉर्टजे  11. रिंकू सिंह  12. वैभव अरोड़ा  13. मयंक मारकंडे  14. रोवमैन पॉवेल  15. मनीष पांडे  16. स्पेंसर जॉनसन 17. अंगकृष रघुवंशी  18. लवनिथ सिसौदिया  19. अनुकूल रॉय  20. मोइन अली 21. उमरान मलिक।

 नोट:   दोनों टीमों की ये पूरी स्क्वाड है, इसमें से प्लेइंग 11 का चुनाव होगा। जिस तरह से दोनों टीमों के प्लेइंग 11चुने जाएंगे उसी तरह से हमारे ड्रीम 11 में संभवतः बदलाव किए जाएंगे।

संभावित ड्रीम 11 टीम इस प्रकार है?

1. विराट कोहली   VC            RCB
2. रजत पाटीदार                    RCB 
3. क्विंटन डी कॉक।               KKR
4. अजिंक्य रहाणे।                 KKR 
5. लियाम लिविंगस्टोन             RCB
6. फिल साल्ट                        KKR
7. क्रुणाल पंड्या                     RCB
8. सुनील नरेन   C                  KKR 
9. हर्षित राणा                       KkR
10. वरुण चक्रवर्ती                 KKR
11. जोश हेजलवुड                RCB

बैकअप खिलाड़ी: 1. रिंकू सिंह  2. आंद्रे रसेल   3. अंगकृष रघुवंशी  4. जोश हेजलवुड

कृपया ध्यान रखें, इस टीम में आखिरी समय तक बदलाव किया जा सकता है।

Disclaimer: यह लेख इंटरनेट और संभावनाओं पर आधारित एवम् लेखक के अनुभव के अनुसार है। इसमें आखिरी समय तक बदलाव की प्रबल संभावना है। इस लिए इस पर कोई भी दावा एवं क्लेम अनुचित एवम् अमान्य होगा।

Comments