IPL 2025, CSK vs MI का पहला मुकाबला 23 मार्च शाम 7:30 PM चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में !

 

IPL 2025, CSK vs MI मैच

News Subah Ki: IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI) से है। यह मुकाबला 23 मार्च को शाम 7:30 बजे चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट की दिग्गज टीमें हैं। चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का तीसरा मैच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में अपना कप्तान बदल दिया था। उसने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी थी। इसको लेकर फैंस में काफी नाराजगी दिखी थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद खिलाड़ी भी खुश नहीं थे। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली थी। लेकिन अब एक बार फिर से कप्तानी में बदलाव हो सकता है।  रोहित को एक बार फिर से कप्तानी सौंपी जा सकती है। यहां आइए IPL 2025 के तीसरे मैच से पूर्व जान लेते हैं, कि आंकड़ों के मुताबिक चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) में किसका पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

 Highlights: 

          🏏 23 मार्च 2025 दिन रविवार को MA चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में 7:30 बजे CSK vs MI का मैच।

          🏏 IPL 2025 के तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस का पलाड़ा भारी, रिकार्ड भी पक्ष में।

          🏏 अभी तक IPL में करीब 37 बार हुआ है, CSK vs MI का मुकाबला।

          🏏 चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की दोनो टीम स्क्वाड इस प्रकार है। 

IPL 2025, CSK vs MI मैच

IPL में CSK vs MI का अभी तक का रिकॉर्ड: 

इन दोनों टीमों के बीच से बेहतर टीम का आंकलन करने का सबसे बढ़िया तरीका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड ही हो सकता है। तो आइए जानते हैं, इन दोनों टीमों के रिकार्ड के बारे में। अब तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अभी तक कुल 37 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 20 बार मुंबई इंडियंस (MI) ने बाजी मारी है, जबकि 17 बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम विजयी रही है। याद दिला दें, कि IPL 2024 में दोनों टीमों का एक बार आमना-सामना हुआ था, जहां चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बाजी मारी थी।

 संबंधित खबरें  




IPL 2025 के तीसरे मैच में MI का पलड़ा भारी?

IPL 2025 के तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। दोनों टीमों के पिछले 10 मुकाबलों पर नजर डालें तो मुकाबला कांटे की नजर आती है। क्योंकि छौ बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और चार बार मुंबई इंडियंस (MI) की टीम विजेता बनी है। चूंकि आगामी सीजन यानि IPL 2025 में दोनों टीम बदली हुई नजर आ रही है। इसलिए केवल इतिहास के आधार पर बेहतर टीम का चयन करना सही नहीं होगा। 
इस बार भी चेन्नई की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करते दिखेंगे, जिन्हें डोमेस्टिक लेवल पर कप्तानी का खूब सारा अनुभव है। उनके सामने होगी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली MI की टीम होगी, जिसमें सूर्य कुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे युवा और एक्सपीरियंस स्टार्स मौजूद रहे हैं।

CSK और MI की दोनो टीम स्क्वाड इस प्रकार है।

नोट: दोनों टीमों की ये पूरी स्क्वाड है, इसमें से प्लेइंग 11 का चुनाव होगा। जिस तरह से दोनों टीमों के प्लेइंग 11 चुने जाएंगे उसी तरह से हमारे ड्रीम 11 में संभवतः बदलाव किए जाएंगे।

CSK की टीम स्क्वाड: 1. ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)  2. आंद्रे सिद्धार्थ  3. डेवोन कॉनवे  4. राहुल त्रिपाठी  5. शेख रशीद  6. दीपक हुडा  7. जेमी ओवरटन  8. रचिन रवीन्द्र  9. रामकृष्ण घोष  10. रविचंद्रन अश्विन  11. रवीन्द्र जड़ेजा  12.  शिवम दुबे  13. एमएस धोनी  14. वंश बेदी  15. अंशुल कंबोज  16. कमलेश नगरकोटी 17. खलील अहमद  18. मथीशा पथिराना  19. मुकेश चौधरी  20. नाथन एलिस  21. नूर अहमद  22. श्रेयस गोपाल।

MI की टीम स्क्वाड:  1. रोहित शर्मा (कप्तान) 2. बेवॉन जैकब्स  3. सूर्यकुमार यादव  4. तिलक वर्मा  5. कॉर्बिन बॉश  6. हार्दिक पांड्या  7. मिशेल सेंटनर  8. नमन धीर  9. राज बावा  10. विल जैक्स  11. रॉबिन मिंज  12. रयान रिकेल्टन  13. कृष्णन श्रीजीत  14. अर्जुन तेंदुलकर  15. अश्वनी कुमार  16. दीपक चाहर  17. जसप्रीत बुमराह  18. कर्ण शर्मा  19. मुजीब उर रहमान  20. रीस टॉपले  21. सत्यनारायण राजू  22. ट्रेंट बोल्ट  23. विग्नेश पुथुर।

अगर प्लेइंग इलेवन की बात करें तो मुंबई के लिए रोहित के साथ रियान रिकल्टन ओपनिंग कर सकते हैं। मुंबई का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स से है। मुंबई पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव को मौका दे सकती है। ये दोनों ही दमदार खिलाड़ी हैं। सूर्या कई मौकों पर विस्फोटक बैटिंग कर चुके हैं। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या को मिडिल ऑर्डर में जगह मिल सकती है। नमन धीर और मिचेल सैंटनर भी चेन्नई के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं।

मुंबई के पास कई शानदार गेंदबाज हैं। ट्रेंट बोल्ट टीम की ताकत हैं। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में लगभग तय है। दीपक चाहर को भी मैदान पर उतरने का मौका मिल सकता है। लेकिन जसप्रीत बुमराह को लेकर अभी तक संशय है। वे अगर पूरी तरह से फिट रहे तो चेन्नई के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रियान रिकल्टन, रोहित शर्मा (कप्तान), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट।

Disclaimer: यह लेख इंटरनेट और संभावनाओं पर आधारित एवम् लेखक के अनुभव के अनुसार है। इसमें आखिरी समय तक बदलाव की प्रबल संभावना है। इस लिए इस पर कोई भी दावा एवं क्लेम अनुचित एवम् अमान्य होगा।

Comments