- Get link
- X
- Other Apps
अधिकांश एग्जिट पोल्स BJP के सरकार बनाने का अनुमान जता रहे हैं, जबकि कुछ AAP और BJP में कांटे की टक्कर की संभावना जता रहे है?
- Get link
- X
- Other Apps
![]() |
दिल्ली चुनाव सर्वे रिपोर्ट |
News Subah Ki: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। अब 8 फरवरी को काउंटिंग के बाद पता चलेगा कि चौथी बार अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर ढाई दशक बाद भारतीय जनता पार्टी राजधानी में कमल खिला सकेगी। हालांकि, अधिकतर एग्जिट पोल्स का अनुमान है कि दिल्ली में इस बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं, मेटराइज के सर्वे में दोनों दलों में करीबी मुकाबले का अनुमान जाहिर किया गया है।
EXIT POLL का रिपोर्ट आ गई है, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हाथ मिला लें तो भी BJP धमाल मचा रही है, INDI गठबंधन का फ्लॉप सो साबित होने वाली है। लोकसभा चुनाव में INDI गठबंधन के तौर पर ताकत झोंकने वाले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दिल्ली विधानसभा में अलग-अलग लड़े। हालांकि, इसके बाद भी एग्जिट पोल में दोनों पार्टियां मिलकर बहुमत से दूर नजर आ रही हैं। वहीं, अधिकांश एग्जिट पोल्स दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनाने का अनुमान जता रहे हैं। 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में बहुमत के लिए 36 सीटें चाहिए।
हाईलाइट्स (Highlights)
1. JVC Exit Poll का सर्वे रिपोर्ट।
2. MATRIZE Exit Poll का सर्वे रिपोर्ट।
3. P-Marq Exit Poll का सर्वे रिपोर्ट।
4. NDTV People Pulse का सर्वे रिपोर्ट।
5. Chankya का सर्वे रिपोर्ट।
6. NDTV People का सर्वे रिपोर्ट।
7. TV9 DV Research का सर्वे रिपोर्ट।
8. Mind Brink का सर्वे रिपोर्ट।
कांग्रेस से ज्यादा भाजपा को मुस्लिम वोट: एग्जिट पोल:
पूरे चुनाव के दौरान एक बड़ा सवाल बना रहा कि इस बार मुस्लिम वोटर्स का रुख क्या होगा। 2020 में हुए दंगे के बाद पहले विधानसभा चुनाव में दिल्ली के मुस्लिम वोटर्स क्या आप को छोड़कर कांग्रेस की ओर लौटेंगे यह लगातार पूछा जाता रहा। अब मेटराइज के सर्वे में इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश की गई है। इसका नतीजा थोड़ा हैरान करने वाला है।
मुस्लिम वोटर्स ने कांग्रेस से अधिक भाजपा पर भरोसा जताया है। एग्जिट पोल के मुताबिक, 67 फीसदी मुसलमानों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है। तो 9 फीसदी वोटर्स ने कांग्रेस को चुना। वहीं, 11 फीसदी मुसलमानों ने इस बार भाजपा को दिल्ली में लाने के लिए कमल का बटन दबाया है। अन्य को 13 फीसदी मुस्लिम वोट मिलने की संभावना जताई गई है।
JVC Exit Poll का सर्वे रिपोर्ट:
JVC के एग्जिट पोल ने आप को 22 से 31 सीटें जीतने का अनुमान जताया है। जबकि, कांग्रेस 0 से 2 का आंकड़ा हासिल कर सकती हैं। दोनों दलों की सीटों का मिलाकर जोड़ 33 तक पहुंच रहा है। जबकि, इस एग्जिट पोल में भाजपा 39 से 45 सीटें हासिल करती नजर आ रही है।
MATRIZE Exit Poll का सर्वे रिपोर्ट:
मैट्रीज के एग्जिट पोल आप को कुछ राहत दे सकते हैं, लेकिन यहां भी पार्टी की भाजपा के साथ कांटे की टक्कर है। यहां आप को 32 से 37 और भाजपा को 35 से 40 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि, कांग्रेस 0 से 1 पर सिमट सकती है।
P-Marq Exit Poll का सर्वे रिपोर्ट:
P Marq के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में आप को 21 से 31 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा की झोली में 39 से 49 सीटें आ सकती हैं। इस लिहाज से पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। जबकि, कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलती दिख रही है। इस लिहाज से कांग्रेस और आप साथ आएं तो भी 32 सीटें हो रही हैं।
नोट: सबसे सटीक Exit Poll का सर्वे P-Marq साबित हुआ है, दिल्ली चुनाव में।
NDTV People Pulse का सर्वे रिपोर्ट:
NDTV People Pulse का सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आप को 10 से 19 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा की झोली में 51 से 60 सीटें आ सकती हैं। इस लिहाज से पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। जबकि, कांग्रेस को 0 सीट मिलती दिख रही है। इस लिहाज से कांग्रेस और आप साथ आएं तो भी वो सत्ता से बाहर ही रहेगी।
Chankya का सर्वे रिपोर्ट:
इस एग्जिट पोल में भाजपा को 39 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, आप 25 से 28 सीटें हासिल कर सकती है। कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलती दिख रही हैं। अगर अनुमान की अधिकतम संख्या को भी जोड़ दिया जाए, तो भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर 31 सीटें ही हासिल कर रहे हैं।
NDTV People का सर्वे रिपोर्ट
यहां कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि, भाजपा 40 से 44 सीटों के साथ बहुमत लेकर सरकार बनाती नजर आ रही है। पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल का अनुमान है कि आप को 25 से 29 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में दोनों दल मिलकर 30 की संख्या तक पहुंच रहे हैं।
TV9 DV Research का सर्वे रिपोर्ट
DV रिसर्च के एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि भाजपा 36 से 44 सीटें हासिल कर सकती है, जो बहुत से एक सीट ज्यादा है। जबकि, कांग्रेस का खाता भी खुलता नजर नहीं आ रहा है। वहीं, आप के 26 से 34 सीटें जीतने का अनुमान है। यहां आप बहुमत हासिल करने से 2 सीट पिछड़ती नजर आ रही है।
Mind Brink का सर्वे रिपोर्ट
Mind Brink का सर्वे के अनुसार दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को फिर से एक बार बहुमत मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। क्योंकि Mind Brink ने AAP को 44 से 50 सीट जीतने का अनुमान लगाया है, वहीं BJP को 21 से 25 सीटो का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को 0 से 1 सीट जीतने का अनुमान लगाया है।
क्या भाजपा से बढ़ रही मुसलमानों की नजदीकी?
ऐसे में के बार फिर यह सवाल उठता है कि क्या मुसलमानों की भाजपा से नजदीकी बढ़ रही है। पिछले कुछ चुनावों में भी ऐसा देखने को मिला है। हाल के समय में भाजपा ने कई मुस्लिम बहुल सीटों पर जीत हासिल की है तो कई पोस्ट पोल सर्वे में भी सामने आया कि भाजपा को अच्छी संख्या में मुसलमानों ने वोट दिया। माना जाता है कि तीन तलाक के खिलाफ कानून से मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा को वोट करना शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार मंचों से इस बात का जिक्र कर चुके हैं।
Comments
Post a Comment